{"_id":"67783f84b7fc8c8f2c0588c9","slug":"armed-miscreants-create-havoc-two-injured-ambala-news-c-36-1-sknl1017-135439-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हथियारों से लैस बदमाशों का उत्पात, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हथियारों से लैस बदमाशों का उत्पात, दो घायल
विज्ञापन
छावनी के सिमरन विहार में घर पर हमला करने के लिए पहुंचे बदमाश सीसीटीवी में हुए कैद: स्वयं
अंबाला। छावनी के प्रगति विहार और सिमरन विहार में हथियारों से लैस करीब दर्जनभर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। कुल्हाड़ी और धारदार हथियार लहराते हुए बदमाशों ने सोमवार अलसुबह पहले प्रगति विहार में घुसकर महिला खुशबू से मारपीट कर घर पर पथराव किया और एक्टिवा तोड़ी।
फिर सिमरन विहार में जाकर संजीव के घर पथराव कर एक्टिवा और बुलेट भी क्षतिग्रस्त कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने रास्ते से जा रहे लक्की विहार निवासी मुकेश पर चोटिल किया। महेश नगर थाना पुलिस ने काला, संदीप, अमन चोड़ा, अंकित, छोटा साहिल, साहिल मिश्रा, अमन कुमार, आदि वर्मा, लक्ष्य उर्फ लखु, अनीष व अन्य पर मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
सोते हुए परिवारों के घर पर पथराव
घायल खुशबू ने बताया कि दो दिसंबर सुबह करीब चार बजकर 30 मिनट पर वह परिवार सहित सो रही थी। अचानक हाथों में कुल्हाड़ी, तलवार लिए बदमाशों ने घर पर हमला कर दिया। ईंटें और पत्थर बरसने की बात सुनकर वह बाहर आई तो बदमाशों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों में शालीमार बाग निवासी काला व अन्य थे। खुशबू ने आरोप लगाया कि कुल्हाड़ी से बदमाश ने सिर पर जानलेवा वार किया था लेकिन बचाव में हाथ आगे किया तो उस पर लगी थी। घर पर पथराव के बाद बदमाशों ने बिजली का मीटर व एक्टिवा भी तोड़ दी। महिला ने घर से सोने की अंगूठी व दो सोने के कड़े चुराने के भी आरोप लगाए है। वहीं संजीव के घर में घुस कर पथराव किया। एक्टिवा व बुलेट तोड़ दी। इस बीच घर के बाहर ही सामान में भी बदमाश आग लगा गए थे। उसके उपरांत बदमाशों ने लक्की विहार निवासी मुकेश कुमार को रास्ते में रोक कर मारपीट की।
विज्ञापन
वर्जन
हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर अजीत, थाना प्रभारी महेश नगर