फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Argument after falling from bike, married woman thrashed husband, mother-in-law and father-in-law

Ambala News: बाइक से गिरने के बाद हुई कहासुनी, विवाहिता ने पति, सास और ससुर को पिटवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Argument after falling from bike, married woman thrashed husband, mother-in-law and father-in-law
अंबाला। गांव सौंटा में बाइक से गिरने के बाद पति से लड़ाई हुई तो विवाहिता ने अपने पिता व दो भाइयों को फोन कर बुला लिया। आते ही तीनों ने पति, सास व ससुर पर डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित सास सुखविंदर कौर की शिकायत पर थाना नग्गल में बहू के पिता फूल सिंह सहित, दो भाई प्रवीण व कुलदीप सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। हमले में घायलों का सीएससी चौड़मस्तपुर में उपचार हुआ।
विज्ञापन

गांव सौटा निवासी सुखविंदर कौर ने बताया कि बुधवार से उसका बेटा-बहू दोनों त्रिलोकपुर माता रानी पर गए हुए थे। रास्ते में बहू बाइक से गिर गई। जिसकी वजह से बहू को काफी चोटें आई। हादसे के बाद बेटा बहू को लेकर अपनी बहन के घर गांव दिनारपुर डेरा हसनपुर चला गया। इसी दौरान दोनों के बीच आपसी कहासुनी को लेकर झगड़ा हो गया और वो इतना बढ़ गया कि वह वापस आ गए। इतने में बहू ने अपने मायके वालों को फोन करके बुला लिया। कुछ ही देर बाद बहू का पिता व भाई आ गए और आते ही मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed