{"_id":"698e44a0014c59b4020aae15","slug":"area-meetings-will-be-held-in-the-wards-on-february-13-pension-and-lado-lakshmi-yojana-will-be-verified-ambala-news-c-36-1-amb1001-158134-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 13 फरवरी को वार्डों में लगेंगी एरिया सभाएं, पेंशन और लाडो लक्ष्मी योजना का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 13 फरवरी को वार्डों में लगेंगी एरिया सभाएं, पेंशन और लाडो लक्ष्मी योजना का होगा सत्यापन
Fri, 13 Feb 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा नगरपालिका भागीदारी अधिनियम 2008 के तहत नगर परिषद अंबाला सदर में नागरिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए तैयारी कर ली गई है। परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने आदेश जारी कर 13 फरवरी को शहर के सभी 32 वार्डों में एरिया सभाओं की विशेष बैठकें बुलाने का निर्णय लिया है। बैठक के दौरान वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों की मौके पर ही सत्यापन किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एरिया सभा कमेटी के कुल मतदाताओं में से कम से कम 10 प्रतिशत मतदाताओं की उपस्थिति अनिवार्य है, तभी कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
बॉक्स
सुबह 9 बजे से शुरू होगा काम
नगर परिषद ने सुचारू व्यवस्था के लिए कनिष्ठ अभियंताओं और लिपिकों सहित मुख्य सफाई निरीक्षक की ड्यूटियां लगा दी हैं। सभी स्थानों पर बैठक का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। वार्ड 1 से 5 के तहत शिव मंदिर कलरहेड़ी, बोह रोड और बब्याल के आंबेडकर भवन में बैठकें होंगी। इसी प्रकार वार्ड 6 से 10 के तहत वैष्णो देवी मंदिर, विजय नगर धर्मशाला और महेश नगर सामुदायिक केंद्र में अधिकारी मौजूद रहेंगे। जबकि वार्ड 11 से 20 के तहत सरसेहड़ी, खुड्डा खुर्द, खोजकीपुर, प्रीत नगर, लक्ष्मी नगर और घसीटपुर के सामुदायिक केंद्रों व मंदिरों में सत्यापन होगा। इसी प्रकार वार्ड 21 से 32 क तहत शाहपुर, चंद्रपुरी, रंगिया मंडी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नप कार्यालय और बीसी बाजार की धर्मशालाओं में सभाएं आयोजित की जाएंगी।
बॉक्स
मुनादी करवाने के निर्देश
कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने सभी सदस्य सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने वार्ड के पार्षदों और एरिया सभा सदस्यों से संपर्क कर बैठक सुनिश्चित करें। वार्डों में मुनादी (लाउडस्पीकर से घोषणा) करवाने और बैठने के लिए कुर्सी-मेज के इंतजाम करने की जिम्मेदारी सफाई निरीक्षकों को सौंपी गई है।