फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Appointment given to get passport, message sent at midnight canceled

Ambala News: पासपोर्ट बनवाने के लिए दिया अप्वाइंटमेंट, आधी रात को मैसेज भेज किया रद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Appointment given to get passport, message sent at midnight canceled
अंबाला सिटी। अप्वाइंटमेंट मिलने के बाद सुबह ही धूलकोट स्थित पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे लोगाें को कार्यालय बंद मिला। अमृतसर, कुरुक्षेत्र, करनाल, चरखी दादरी आदि क्षेत्रों से आए लोगों ने पता किया तो पाया कि कार्यालय में छुट्टी है। यह पता चलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने सरकार व पासपोर्ट कार्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और छुट्टी होने की जानकारी न देने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

साथ ही बताया कि उनकी पहले अप्वाइंटमेंट एक बार रद कर दी गई थी। इसके बाद दोबारा से विभाग ने मैसेज भेजते हुए समय दिया। वह सारे काम-काज छोड़कर निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे तो उन्हें कार्यालय बंद मिला। इस दौरान उन्होंने अगले एक सप्ताह में अप्वाइंटमेंट देने की मांग की। सूचना पर बलदेव नगर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया परंतु गुस्साए लोगों ने पुलिस के समक्ष रोष व्यक्त करते हुए कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से बात करवाने की मांग की। पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी और लोगों को सड़क से दूर करवाने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन

स्थिति यह थी कि कार्यालय के आसपास पीने के पानी तक की सुविधा नहीं थी। इस कारण लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने बताया कि कार्यालय एक अप्वाइंटमेंट के रुपये लेती है। वह काफी समय से चिलचिलाती धूप में खड़े हुए हैं। यहां तक कि कई लोग तो चक्कर खाकर गिर पड़े। जिन्हें किसी तरह से संभाला। इसमें न केवल बच्चे हैं, बल्कि बुजुर्ग व बीमार लोग भी शामिल हैं। विभाग के पास सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। उन्हें विभाग की गलती के कारण खासी परेशानी झेलनी पड़ी है। वहीं अभी अगले अप्वाइंटमेंट को लेकर भी कोई सहमति नहीं बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले सूचना देनी थी
अमृतसर से आए हैं, हमें अप्वाइंटमेंट के लिए मैसेज आया था। सुबह ही निकल पड़े थे। कार्यालय पहुंचे तो बंद पड़ा था। वहीं अब कोई जवाब देने वाला भी यहां पर नहीं है। अगर छुट्टी ही करनी थी तो लोगों को एक दिन पहले सूचना देनी चाहिए थी। -अर्शदीप।

कोई पूछने नहीं आया
विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सुबह से खड़े हैं परंतु न कोई पूछने आया है और न ही कोई जवाब दे रहा है। अगर टोलफ्री नंबर पर बात करने का प्रयास करते हैं तो वह चंडीगढ़ आने का कह रहे हैं। चंडीगढ़ जाना कैसे संभव है। - अनिता।


विभाग को अगर छुट्टी ही करनी तो अप्वाइंटमेंट देटी ही नहीं चाहिए थी। आधी रात को कौन मैसेज भेजता और देखता है। ऐसा तो नहीं था कि एक दम से विभाग की छुट्टी का प्लान बना होगा। विभाग के कारण परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही है। - अनिल कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed