{"_id":"690d03809aef38f0100f4940","slug":"apply-for-admission-to-shri-jai-ram-sainik-school-by-november-19-ambala-news-c-45-1-knl1024-144946-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: श्री जयराम सैनिक स्कूल में दाखिला के लिए 19 नवंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: श्री जयराम सैनिक स्कूल में दाखिला के लिए 19 नवंबर तक करें आवेदन
Fri, 07 Nov 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम शिक्षण संस्थान के अंतर्गत संचालित श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम सैनिक स्कूल लोहार माजरा में एडमिशन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) सुरेश कुमार ने बताया कि ओपन ऑफलाइन एडमिशन राउंड अब 19 नवंबर तक खुला रहेगा।
उन्होंने बताया कि यह निर्णय देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से लिया गया है। एडमिशन प्रक्रिया में वही विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम पास किया है। जो विद्यार्थी अब तक प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके लिए यह अवसर है कि वे निर्धारित तिथि से पहले विद्यालय में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। ओपन ऑफलाइन एडमिशन राउंड के तहत सीमित सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए पात्र विद्यार्थी शीघ्र आवेदन कर अपनी सीट सुनिश्चित करें।