{"_id":"66a19f45c53fa9f7a20d4529","slug":"applicants-are-sweating-for-happy-card-ambala-news-c-36-1-sknl1003-126800-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हैप्पी कार्ड के लिए आवेदकों के छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हैप्पी कार्ड के लिए आवेदकों के छूट रहे पसीने
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड लेने के लिए खडे़ लाभार्थी परेशान होते हुए। संवाद
अंबाला। हैप्पी कार्ड वितरण के लिए विभाग नए तरीके अपना रहा है। कभी बस अड्डों पर फ्लेक्स, कभी बसों में पोस्टर तो कभी पंच सरपंच के साथ बैठक और अब लाभार्थियों को फोन कर सूचित करना लेकिन फोन करने के बाद भी लाभार्थी को अपने हैप्पी कार्ड नहीं मिल रहे हैं।
लाभार्थी सुबह से लेकर शाम तक इंतजार करते है कुछ को मिल जाते है तो कई इंतजार कर वापस चले जाते है। वहीं कई लाभार्थी तो गर्मी में पसीने में भीगते हुए नजर आते हैं।
फोन कर बुलाया, दिया समय बोह निवासी रामअवतार ने बताया कि मंगलवार काे उसके पास फोन आया कि वह अपना हैप्पी कार्ड ले जाए। इसके बाद बुधवार की सुबह वह अपनी पत्नी सोना देवी के साथ हैप्पी कार्ड लेने आया बड़ी मुश्किल से उसने अपना फार्म जमा कराया। जब दोपहर को उसका नंबर आया तो कर्मचारी ने बताया कि वह कार्ड लेने के लिए एक महीने बाद आए। जब उसने फोन के बारे में जानकारी दी तो कर्मचारी ने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन
कार्ड लेने मनाली से पहुंचा
सिरसगढ़ निवासी पप्पू ने बताया कि वह मनाली में काम करता है, घर पर फोन आया कि हैप्पी कार्ड ले जाओ। वह मनाली से स्पेशल अंबाला छावनी आया हैप्पी कार्ड लेने के लिए बड़ी मुश्किल से दो घंटे बाद नंबर आया तो बेटे का हैप्पी कार्ड तो दे दिया। जबकि मेरा और पत्नी के हैप्पी कार्ड के लिए बोल रहे है बराड़ा से मिलेगा। यह गलत है।
पसीने से कपड़े भी भीग गए
पूजा विहार निवासी महिंद्र कुमार ने बताया कि वह पहले तीन बार चक्कर लगा चुका है। कल उसे फोन आया था कार्ड के लिए। वह सुबह नौ बजे कार्ड लेने के लिए आय और अपना फार्म जमा करवा दिया है। दोपहर हो गई है लेकिन कर्मचारी यहां सुन नही रहे है ऊपर से गर्मी बहुत है कपड़े तक पसीने में भीग चुके हैं।
एक हफ्ते से हो रहा परेशान
ग्वाल मंडी निवासी रूपलाल बाबू ने बताया कि एक हफ्ता पहले फोन आया था कि कार्ड ले जाओ तब से रोज आ रहा हूं लेकिन कार्ड आज नही मिला। सुबह नौ बजे आया था अब दो बजे चुके है लेकिन कार्ड मिलने की कोई संभावना नहीं है।