{"_id":"66a5671eba952c420604ca77","slug":"appeal-for-death-penalty-for-the-elder-son-accused-of-murdering-six-family-members-ambala-news-c-36-1-amb1002-127005-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छह परिजनों के हत्यारोपी बड़े बेटे को सजा-ए-मौत की गुहार, पिता ने बताया खुद को भी खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छह परिजनों के हत्यारोपी बड़े बेटे को सजा-ए-मौत की गुहार, पिता ने बताया खुद को भी खतरा
Sun, 28 Jul 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:01 AM IST
सार
रतोर गांव में बीते रविवार की रात बड़े बेटे भूषण ने ससुरालियों के साथ मिलकर छोटे भाई हरीश के पूरे परिवार और मां को मौत के घाट उतार दिया था। पिता ओमप्रकाश ने भागकर जान बचाई थी।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के अंबाला के नारायणगढ़ रायपुरानी सीमा पर बसे रतोर गांव में छह परिजनों की हत्या के छह दिन बाद भी पिता ओमप्रकाश सदमे में हैं। उनका कहना है कि मुझे हर समय बड़े बेटे और अन्य आरोपियों से खतरा बना हुआ है। उन्होंने खुद के लिए सुरक्षा की मांग की है। साथ ही आरोपी बड़े बेटे के लिए सजा-ए-मौत की गुहार लगाई है। हत्याकांड के छह दिन बाद भी वो सदमे से उबर नहीं पाए हैं और ठीक से बोलने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
शनिवार को अमर उजाला संवाददाता से बातचीत में उन्होंने हत्यारोपी बेटे के लिए सजा-ए-मौत की मांग की। मामले में उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले में आरोपी भूषण की साली को छोड़ दिया है जो कि मुख्य षडयंत्रकारी है। ऐसे में जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं होगी उन्हें लगातार खतरा बना हुआ है। ओमप्रकाश ने कहा कि उनका पूरा परिवार खत्म हो गया और अब उन्हें भी छिपकर जीवन काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
घर से गहने हुए गायब, सिलिंडर भी कोई ले गया
ओमप्रकाश ने बताया कि वह जैसे तैसे हिम्मत करके रतोर गांव अपने घर गए थे, जहां से उनके सारे जेवर गायब हैं। इसमें दो तोले की सोने की चूड़ी, दो तोले का सोने का हार, दो तोले का अंगूठी, टीका व अन्य जेवर शामिल है। इसके साथ ही दो जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी की गले की चेन भी रखी थी। यही नहीं भरा हुआ सिलिंडर भी गायब है, जो मामले में आरोपी भूषण की साली के पास बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके व उनकी पत्नी के पास दो मोबाइल थे, जिसमें से दोनों ही नहीं मिल रहे हैं। एक मोबाइल कोई कह रहा है कि पुलिस के पास है तो दूसरे का पता नहीं है। एक मोबाइल पर घंटी जा रही है मगर उसे कोई काट देता है।
विज्ञापन
बड़े बेटे के बच्चों का नहीं कोई दोष : ओमप्रकाश
हत्याकांड में भूषण के बच्चों का भी नाम आ रहा था, मगर ओमप्रकाश ने साफ कर दिया कि इसमें बच्चाें का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि बेचारे बच्चे तो खुद हत्याकांड से दहल गए होंगे। उन्होंने कहा कि हरीश के पास कुछ पशु थे जिसके माध्यम से वह आजीविका चलाता था। वह चाहते हैं कि वह पशु उन्हें दे दिए जाएं ताकि उनसे हरीश की जो देनदारी है, वह चुकता कर सके।
साली बार-बार घर आती थी, टोका तो भूषण ने दिखाई थी आंखें
ओम प्रकाश ने बताया कि भूषण की साली बार-बार घर पर आती थी। हमें अटपटा लगा तो हमने एक बार टोक दिया। इसके बाद भूषण ने मुझे और मेरी पत्नी को आंखें दिखाते हुए धमकाया था कि तुम्हें मेरे परिवार और मेरे रिश्तेदारों से कोई मतलब नहीं होना चाहिए।