{"_id":"69d173bfa428d0c40902579f","slug":"antyodaya-and-nationalism-are-the-identity-of-bjp-anil-vij-ambala-news-c-36-1-amb1001-160986-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय और राष्ट्रवाद भाजपा की पहचान : अनिल विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय और राष्ट्रवाद भाजपा की पहचान : अनिल विज
विज्ञापन
अंबाला छावनी की अग्रवाल धर्मशाला में कार्यक्रम के दौरान मौजूद कैबिनेट मंत्री अनिल विज। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय पार्टी (भाजपा) के लिए सत्ता प्राप्ति लाभ का जरिया नहीं बल्कि विकास और सेवा का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि अंत्योदय यानी समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान और संस्कारिक राष्ट्रवाद ही भाजपा की असली पहचान है। विज शनिवार को छावनी की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में सिस्टम 85 प्रतिशत पैसा खा जाता था लेकिन आज तकनीक और डिजिटलीकरण के कारण सरकार द्वारा भेजे गए 100 रुपये सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहे हैं। सुशासन और पारदर्शिता ने भ्रष्टाचार की लालफीताशाही को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
अंबाला को मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात : क्षेत्र के विकास का जिक्र करते हुए विज ने बताया कि दिल्ली-चंडीगढ़ बुलेट ट्रेन साहा के पास से गुजरेगी। इसके साथ ही अंबाला-चंडीगढ़ के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन के सर्वे को भी मंजूरी मिल गई है।
मंत्री ने अनुच्छेद 370 को रद्दी की टोकरी में डालने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत बताया।
उन्होंने हरियाणा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में पर्ची-खर्ची के दौर को खत्म कर युवाओं को बिना किसी सिफारिश के योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं।