फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Another roadways bus started for Bareilly

Ambala News: बरेली के लिए रोडवेज की एक और बस शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Another roadways bus started for Bareilly
अंबाला। छावनी बस स्टैंड पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने बरेली के लिए बस शुरू कर दी है। यह बस सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली पहुंच रही है। जबकि रोडवेज की ओर से बरेली, लखनऊ के लिए इससे पहले भी एक बस का संचालन किया जा रहा है। यह बस 15 घंटे का सफर तय वाया दिल्ली, शाहजहांपुर होते हुए बरेली लखनऊ पहुंच रही है।
विज्ञापन

अंबाला छावनी बस अड्डा इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि छावनी बस अड्डा पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने बरेली के लिए बस शुरू कर दी। यह बस रोजाना अंबाला छावनी बस अड्डा से सुबह साढे़ नौ बजे यात्रियों को लेकर रवाना होती है। इसके बाद यह बस सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद होते हुए शाम चार बजे के करीब बेरली पहुंच रही है। इसके बाद यह बस रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह सात बजे बरेली से यात्रियों को लेकर अंबाला छावनी के लिए रवाना हो रही है।
विज्ञापन

इसी तरह अंबाला छावनी बस अड्डा से पहले से चल रही रोडवेज की बस दोपहर तीन बजे यात्रियों को लेकर बरेली लखनऊ के लिए रवाना होती है। इस बस में दो चालक और एक परिचालक हैं। यह बस पानीपत, वाया दिल्ली, सीतापुर, शाहजहां, बेरली होते हुए करीब 15 घंटे का सफर तय कर सुबह पांच बजे लखनऊ पहुंचती। करीब साढे़ घंटे विश्राम कर यह बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर वापस अंबाला के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed