फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Another protest against the Executive Engineer

Ambala News: कार्यकारी अभियंता के खिलाफ फिर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Another protest against the Executive Engineer
अंबाला। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता और कर्मचारियों के टकराव के लिए एचएसईबी वर्कर का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। यह प्रदर्शन कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर दो घंटे के लिए किया।
विज्ञापन

इसका नेतृत्व टीएस सर्किल सचिव अजय सैनी ने और मंच का संचालन अंबाला कैंट यूनिट के सचिव सोनू यादव ने किया। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकारी अभियंता अंबाला कैंट ने अपनी कलम का दुरुपयोग करके कर्मचारियों पर निजी कार्रवाई की गई है जबकि ये यूनियन का मामला है और वो सभी कर्मचारी और अधिकारी सार्वजनिक और सरकारी उपक्रम से जुड़े हैं।
विज्ञापन

अधिकारी की ओर से अंबाला कैंट यूनिट के शीर्ष नेतृत्व को लीगल नोटिस भेजकर और थाने में झूठी शिकायत दर्ज करवाई गई है, वहीं यूनियन के प्रदर्शन को अपने ऊपर एक निजी हमला बताया है जोकि आधारहीन और गलत है। यूनियन ने समय रहते निगम प्रबंधक पंचकुला को लिखित में नोटिस देकर 9 अगस्त के विरोध प्रदर्शन जोकि मंडल स्तर पर पूरे उत्तर हरियाणा में किया था, इसमें कर्मचारियों की उचित और लंबित मांगों का ब्यौरा रखा गया था। 12 अगस्त को निगम प्रबंधक पंचकुला कार्यालय में भी प्रदर्शन किया गया और निगम प्रबंधक साकेत कुमार ने उसी दिन एक कमेटी बना कर यूनियन प्रतिनिधिमंडल से बैठक की और सभी जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में कार्यकारी अभियंता को भी अंबाला कैंट यूनिट द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों के लिए बैठक का समय देने के लिए तीन बार नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया था, लेकिन कर्मचारी नेताओं से बात करने के बजाय अधिकारी ने यूनियन के विरोध प्रदर्शन को निजी तौर पर ले लिया और अपने पद का गलत फायदा उठाते हुए निगम प्रबंधन और यूनियन के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर दी। यूनियन ने निगम प्रबंधन के उच्चाधिकारियों से अनुरोध किया कि वो इस मामले का तुरंत संज्ञान लें और अधिकारी द्वारा जो गलत कार्रवाई यूनियन पदाधिकारियों के खिलाफ की गई है, उसको निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed