फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Another case registered against the head of the gang sending abroad and his brother, cheated 7 lakhs

Ambala News: विदेश भेजने वाले गिरोह के मुखिया व उसके भाई पर एक ओर मामला दर्ज, 7 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Another case registered against the head of the gang sending abroad and his brother, cheated 7 lakhs
अंबाला। विदेश भेजने वाले गिरोह के पकड़े गए मुखिया तोपखाना निवासी गगनदीप सिंह उर्फ हन्नी और उसके भाई हरसिमरन जीत सिंह उर्फ गिन्नी के खिलाफ एक और केस दर्ज हुआ। कैथल निवासी लखबिंद्र सिंह के अनुसार दो भाइयों सहित चार पर पांच युवकों को अमेरिका भेजने पर नाम पर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी की। दो भाइयों ने प्रत्येक युवक को विदेश भेजने के लिए 43 -43 लाख रुपये मांगे। इसके बाद उन सभी ने आरोपियों को सात लाख रुपये और पासपोर्ट दे दिए। बाद में इस मामले में भी केस दर्ज हो गया।
विज्ञापन

सरकार से रजिस्टर्ड होने का देते थे झांसा
लखविंद्र सिहं ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके गांव का एक परिवार करीब तीन साल पहले छावनी के तोपखाना बाजार निवासी गगनदीप सिहं उर्फ हन्नी व हरसिमरण सिंह उर्फ गिन्नी के माध्यम से पुर्तगाल में गया था। उसका जानकार किनान जींद निवासी बलजिंद्र सिंह बाहर विदेश में जाना चाहता था। इसके बाद करीब पांच माह पहले वह तोपखाना बाजार अंबाला कैंट में आया और इन दोनों भाइयों को मिला। बलजिंद्र सिहं को अमरीका भेजने बारे बातचीत की तो दोनों भाइयों ने कहा कि वह एक नंबर में विदेश भेजने का काम करते है और वह इस बारे में सरकार से रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन

बलजिंद्र ने दोस्त से मिलाया, हो गई ठगी
अगौंध निवासी जसबीर सिंह को तैयार किया। इसके अलावा जसबीर सिंह के दोहते गगनप्रीत सिंह निवासी पानीपत और उनके रिश्तेदार नवजोत सिहं निवासी पानीपत और शिकायतकर्ता के अपने जानकार पंकज कुमार निवासी गांव भोरसयदा जिला कुरुक्षेत्र, शुभम निवासी गांव भूना जिला कैथल ने भी शिकायतकर्ता पर विश्वास करके उसके माध्यम से गगन दीप सिहं उर्फ हन्नी व हरसिमरण उर्फ गिन्नी से 43 - 43 लाख रुपये में अमरीका जाने की बातचीत कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed