फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Another arrest after recovery of 200 grams of gold from mastermind Devanand

Ambala News: मास्टमाइंड देवानंद से 200 ग्राम सोना बरामद करने के बाद एक और गिरफ्तारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Another arrest after recovery of 200 grams of gold from mastermind Devanand
अंबाला। द अंबाला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की बलदेव नगर शाखा में 31 लॉकर काटकर चोरी के मामले में अंबाला पुलिस की बिहार के मुंगेर स्थित असरगंज में लगातार दबिश चल रही है। मास्टरमाइंड असरगंज के चौरगांव निवासी देवानंद बिंद को नौ दिन के रिमांड पर लेने के बाद सीआईए की टीम ने एक और आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने अभी इसका नाम नहीं बताया है। गत दिवस ही देवानंद बिंद के घर से पुलिस ने गड्ढे में दबे करीब 200 ग्राम जेवरातों की बरामदगी की थी। इसमें सोने के अलावा चांदी के आभूषण भी शामिल थे। हालांकि मामले में कुछ और की संलिप्तता सामने आई है जो फरार चल रहे हैं। इसके अलावा पुलिस सोना खरीदने वालों से लेकर आरोपियों के रिश्तेदारों के घर पर भी दबिश दे रही है। साथ ही आरोपियों व उनके रिश्तेदारों के बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है ताकि पता चल सके कि कहीं आरोपियों ने जेवरात बेच तो नहीं दिए और पैसे को ठिकाने लगाया हो। जल्द ही अंबाला सीआईए-1 की टीम देवानंद बिंद के अलावा पकड़े गए दूसरे आरोपी को लेकर लौटेगी।
विज्ञापन

अभी तक पुलिस पांच आरोपियों को कर चुकी काबू

बलदेव नगर शाखा में बिहार के मोस्ट वांटेड चोर गिरोह ने को-ऑपरेटिव बैंक में 23-24 सितंबर को दो दिन का छुट्टी का फायदा उठाकर सेंधमारी की थी। बैंक की दीवार तोड़ने के बाद भीतर दाखिल हुए थे और 31 लॉकरों को काटकर जेवरात व नगदी चुरा ली थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में 4 आरोपियों को पहले काबू कर लिया था और उनसे साढ़े 5 लाख की नकदी व करीब 17 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए थे। उसने मिली लीड पर ही मास्टरमाइंड देवानंद बिंद को बिहार से काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed