फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Announcement to link 85 more villages with Mhara Gaon Jagmag Gaon Yojana on Republic Day in Ambala

अंबाला में गणतंत्र दिवस पर और 85 गांवों को म्हारा गांव जगमग गांव योजना से जोड़ने की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Announcement to link 85 more villages with Mhara Gaon Jagmag Gaon Yojana on Republic Day in Ambala
अंबाला। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के 85 और गांवों को म्हारा गांव-जगमग गांव योजना से जोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 77 प्रतिशत, यानी 5 हजार 487 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। वहीं कृषि व्यवस्था में सुधार और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही हरियाणा अब एमएसपी पर 14 फसलों की खरीद करने वाला देश का इकलौता राज्य बन चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल बनाने के लिए ग्राम दर्शन पोर्टल पर 6197 पंचायतों का डिजिटल डाटा उपलब्ध कराया गया है। इसी तर्ज पर शहरों की समस्याओं का निदान करने के लिए शहर दर्शन पोर्टल की भी जल्द शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ग्रामीण अंचल में हर घर नल से जल योजना के तहत लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। गांव में शहरों के समान सुविधाएं विकसित करने के लिए हरियाणा स्मार्ट ग्राम प्राधिकरण का गठन किया गया है। 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में हरियाणा ग्राम उदय योजना क्रियान्वित की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश में गन्ने के भाव भी देश में सर्वाधिक
हरियाणा में गन्ने का भाव भी देश में सर्वाधिक 362 रुपये दिया जा रहा है। प्राकृतिक आपदा से फसलों के खराब होने पर मुआवजा दिया जा रहा है और मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल से फसलों की खरीद हो रही है। बागवानी फसलों के संरक्षित मूल्य देने के लिए भावांतर भरपाई योजना और प्राकृतिक आपदा के नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना शुरू की गई है। फल व सब्जियों की ग्रेडिंग, भंडारण और मार्केटिंग के लिए 639 एफपीओ से लगभग 85 हजार किसानों को जोड़ा गया है। किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर पशुपालकों के पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जा रहे हैं। कम पानी की फसलों को बढ़ावा देने के लिए मेरा पानी-मेरी विरासत योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोचिंग देने के लिए सुपर-100 कार्यक्रम किया लागू
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में ठेका प्रथा बंद करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया गया है। भावी पीढ़ी को कौशल और संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने वाला हरियाणा पहला राज्य है। प्रदेश में 138 नए मॉडल संस्कृति स्कूल खोले गए हैं। होनहार विद्यार्थियों को सरकारी खर्च पर कोचिंग देने के लिए सुपर-100 कार्यक्रम लागू किया गया है।
प्रदेश में पांच लाख नई नौकारियों का सृजन लक्ष्य
सीएम ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण की नीति को लागू किया गया है। हरियाणा उद्यम और रोजगार नीति के तहत पांच लाख नई नौकरियों का सृजन करना, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश जुटाना और निर्यात दोगुना करना लक्ष्य है। सरकारी नौकरी में बार-बार आवेदन व फीस से छुटकारा दिलाने के लिए एकल पंजीकरण सुविधा और कॉमन पात्रता परीक्षा का प्रावधान किया गया है। विदेशों में युवाओं को शिक्षा, रोजगार दिलाने और निवेश आकर्षित करने के लिए विदेश सहयोग विभाग बनाया गया है।
विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के लिए खोले जा रहे हैं पांच खेल केंद्र
प्रदेश के युवाओं ने शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी उपलब्धि हासिल की है। खेल विभाग में प्रथम श्रेणी तक के 550 पद सृजित कर अब तक 12 खिलाड़ियों को उप निदेशक और 36 खिलाड़ियों को कोच नियुक्त किया गया है। युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए प्रदेश में पांच स्पोर्ट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोले जा रहे हैं।

कोविड टीकाकरण की दोनों डोज लेने के लिए किया आह्वान
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हर घर दस्तक कार्यक्रम के तहत कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों को आह्वान किया कि वे कोरोना को खत्म करने के लिए कोविड टीकाकरण की दोनों डोज अवश्य लगवाएं। इसके साथ-साथ जो भी नागरिक बूस्टर डोज के पात्र हैं, वे टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed