फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ankush won gold in Germany

अंकुश ने जर्मनी में जीता सोना

Sun, 18 May 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला अंबाला
अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 18 May 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ankush won gold in Germany
अंबाला कैंट। अंबाला के एक छोटे से गांव चुड़ियाली के युवा अंकुश ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन


 पिछले दिनों जर्मनी में हुई अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में अंकुश भारद्वाज ने जीत दर्ज कर अंबाला और देश का नाम रोशन किया है। इस मुकाबले में अंकुश ने गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। अंकुश की इस जीत से उसके परिजन और प्रशिक्षक खासे उत्साहित हैं।

यह शूटिंग प्रतियोगिता 28 अप्रैल से 4 मई तक जर्मनी में हुई। अंकुश ने प्रतियोगिता के सेंटर फायर, रैपिड फायर वर्गों में भाग लिया था जिसमें सेंटर फायर पिस्टल में अंकुश ने टीम का गोल्ड मेडल तथा व्यक्तिगत कांस्य पदक प्राप्त किया। अंकुश सेंटर फायर पिस्टल में कांस्य पदक प्राप्त करने वाला एकमात्र इंडियन पिस्टल शूटर बना।
विज्ञापन


उसने 45वीं अंतरराष्ट्रीय ग्रांडप्रिक्स लिबरेशन शूटिंग प्रतियोगिता में चैक गणराज्य पलैजन में 6 मई से 13 मई तक हुई प्रतियोगिता में में सेंटर फायर पिस्टल, रैपिड फायर पिस्टल, स्टैंर्ड पिस्टल में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी कामनवेल्थ यूथ गेम्स 2008 में भी गोल्ड व कांस्य पदक हासिल कर चुका है। अंकुश हर रोज दिल्ली में 10-12 घंटे तक अभ्यास करता है। अंकुश ने अपनी जीत का श्रेय परिजनों, गुरुजनों को दिया।  अब वह ओलंपिक गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed