{"_id":"6929fd7fc5e2c6d23807f4ae","slug":"anjalis-life-will-inspire-players-to-be-part-of-team-india-ambala-news-c-36-1-sknl1017-153855-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टीम इंडिया का हिस्सा बनने वाली अंजलि की जीवन से प्रेरित होंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टीम इंडिया का हिस्सा बनने वाली अंजलि की जीवन से प्रेरित होंगे खिलाड़ी
Sat, 29 Nov 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
इंडिया टीम का हिस्सा बनने वाली हैंडबॉल खिलाड़ी अंजलि: स्वयं
अंबाला। इंडिया की हैंडबॉल महिला की टीम का हिस्सा बनने वाली अंबाला कैंट के लालकुर्ती निवासी अंजलि के जीवनी से खिलाड़ी प्रेरित होंगे। पहली खिलाड़ी के टीम इंडिया का हिस्सा बनने पर सभी कोच अंजलि की उपलब्धि के बारे में दूसरे खिलाड़ियों को जागरूक कर रहे हैं। अंजलि से संघर्ष भरे जीवन से सीखने के बारे में बताया जा रहा है। हैंडबॉल कोच कुसुम ने बताया कि यह पूरे अंबाला के लिए गर्व की बात है कि छोटे से परिवार से निकली बच्ची आज अपने बेहतरीन खेल की बदौलत ऊंचाइयों तक पहुंच चुकी है व इंडिया का नाम चमका रही है। अंजलि ने अंबाला कैंट में खेल विभाग की तरफ से चल रहे सेंटर में प्रशिक्षण लेकर अपना सफर शुरू किया था। सुबह व शाम कड़ी मेहनत की बदौलत अंजलि पहले भी कई बार स्टेट व नेशनल लेवल पर पदक हासिल कर चुकी है। मौजूद समय में गुजरात में साईं इंटरनेशनल कैंप में रहती है और वहीं कोचिंग ले रही है। अंजलि के पिता राजकुमार ट्रक ड्राइवर है।
विज्ञापन

इंडिया टीम का हिस्सा बनने वाली हैंडबॉल खिलाड़ी अंजलि: स्वयं
विज्ञापन