फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anil Vij took pleasure in wearing a life jacket with the officers

कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर बारहवीं कक्षा में नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij took pleasure in wearing a life jacket with the officers
थाना मुलाना क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा बारहवीं की नाबालिग छात्रा ने अपने गांव के लड़के पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने लड़की को स्कूल छोड़ने के बहाने कार में बैठाया और साढ़ौरा स्थित एक होटल में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता यमुनानगर जिले के गांव की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में यमुनानगर की रहने वाली नाबालिग पीड़िता ने बताया कि वह मुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव के एक स्कूल में बारहवीं कक्षा की छात्रा है। उसने बताया कि शनिवार को वह सुबह करीब साढ़े 6 बजे अपने पड़ोस की लड़की के साथ साइकिल पर स्कूल में जा रही थी ।स्कूल से करीब 1 किलोमीटर पहले उसकी साइकिल खराब हो गई । इस दौरान पीछे से आए उनके गांव का लड़का संजीव उसे कार से स्कूल छोड़ने की बात कहने लगा। गांव का होने के कारण वह उस पर विश्वास कर कार में बैठ गई। शिकायत के अनुसार आरोपी लड़के ने कार को स्कूल पर कार न रोककर साढ़ौरा दोसड़का मार्ग पर बने होटल वेलकम पर रोकी। शिकायत के अनुसार आरोपी युवक ने उसे होटल के कमरे में कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद नाबालिग के सिर में दर्द होने लगा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार नाबालिग ने संजीव की हरकत घर वालों को बताने की बात कही तो आरोपी संजीव ने नाबालिग व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी नाबालिग को अपनी कार से उसके घर छोड़ गया। परिजनों के साथ मुलाना थाना में शिकायत देने पहुंची ,जहां महिला पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed