{"_id":"589b6c6c4f1c1b905237a570","slug":"angry-people-stopped-digging-drains-commotion-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साये लोगों ने रोकी नाले की खुदाई, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साये लोगों ने रोकी नाले की खुदाई, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के मुख्य बाजार में चारमार्गी सड़क निर्माण व नाले की खुदाई का विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा। नाले की पक्षपात व त्रुटिपूर्ण खुदाई से गुस्साये लोगों ने ठेकेदार को काम बंद कर दोबारा से सड़क की चौड़ाई की पैमाइश करने को कहा, तो मामला बढ़ गया। जब इसकी जानकारी एसडीएम तक पहुंची तो उन्होंने उपमंडल अधिकारी जसविंद्र सिंह व अन्य कर्मचारियों को पैमाइश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना है कि रसूखदारों व चहेतों की 8 फुट दुकानों के अतिक्रमण को नजरअंदाज कर दिया गया, जबकि कुछ दुकानों को टारगेट किया जा रहा है। दुकानदारों ने नाले के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने व ठेकेदार पर प्रशासन की मेहरबानी के भी संगीन आरोप लगाए। नाले के निर्माण के उद्घाटन से ही यह मुद्दा विवादित रहने के कारण कस्बा में चर्चा का विषय बना हुआ है। जैसे-जैसे सड़क चौड़ीकरण व नाले की खुदाई का काम आगे बढ़ा तो यह योजना विवादों में घिरती दिख रही है। उधर, मामले की जानकारी लगते ही उपमंडल अधिकारी जसविंद्र सिंह व अन्य मौके पर पहुंचे और पुन: पैमाइश की गई तो इस में भी विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
गुस्साये लोगों ने विभाग व प्रशासन पर पक्षपात व दोषपूर्ण नाले के निर्माण का आरोप लगाया।
एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य आमजन की सुविधा के लिए किया जा रहा है। किसी से भी भेदभाव व पक्षपात का सवाल ही नहीं उठता। यदि कोई छोटी-मोटी स्थानीय समस्या सामने आती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन