फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Angry Anganwadi workers will protest due to non-payment of salary

वेतन न मिलने से खफा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Angry Anganwadi workers will protest due to non-payment of salary
अक्टूबर और नवंबर माह का वेतन न मिलने से खफा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि उनका दो माह का वेतन रुका हुआ है। इस कारण उनका घर का गुजारा चलाना मुश्किल हो रहा है। अगर प्रशासन की ओर से उन्हें जल्द वेतन नहीं दिया गया तो वह एक बार फिर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रधान अनुपमा ने बताया कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था जोकि 24 नवंबर को सरकार द्वारा उनकी मांगों पर सहमति बनने पर खत्म कर दिया गया था। आंदोलन पर रहने के दौरान भी उन्होंने अपने काम को ज्यादा प्रभावित नहीं होने दिया था। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से उस समय का वेतन नहीं दिया जा रहा है। वह पहले उपायुक्त से मुलाकात करेंगे। अगर तब भी वेतन नहीं मिलता है, उन्हें मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed