फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anger of daily commuters erupted in Ambala, Durg Express along with Vande Bharat Express was stopped

अंबाला में दैनिक यात्रियों का फूटा गुस्सा: वंदे भारत सहित दुर्ग एक्सप्रेस रोकी, पटरी पर खड़े होकर किया विरोध

Fri, 23 May 2025 10:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 23 May 2025 10:49 AM IST
सार

दैनिक यात्री सुनील, धर्मवीर व ललित आदि ने बताया कि ट्रेन नंबर 64563 पहले अंबाला से अंब अंदौरा के बीच चलती थी। लेकिन अब इसका विस्तार रेलवे ने रायपुर हरियाणा स्टेशन तक कर दिया है।

विज्ञापन
Anger of daily commuters erupted in Ambala, Durg Express along with Vande Bharat Express was stopped
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन नंबर 64563 रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा मैमू के देरी से चलने के कारण शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे दैनिक यात्रियों को गुस्सा फूट पड़ा। दैनिक यात्रियों ने हंगामा करते हुए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस सहित दुर्ग एक्सप्रेस को रोक दिया। पटरी पर खड़े होकर उन्होंने रेलवे प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


वंदे भारत रुकने की सूचना मिलते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारियों सहित आरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। लगभग दस मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दैनिक यात्रियों को समझा-बुझाकर रेलवे लाइन से हटाया गया और फिर दोनों ट्रेनों का संचालन करवाया गया। 
विज्ञापन




दैनिक यात्री सुनील, धर्मवीर व ललित आदि ने बताया कि ट्रेन नंबर 64563 पहले अंबाला से अंब अंदौरा के बीच चलती थी। लेकिन अब इसका विस्तार रेलवे ने रायपुर हरियाणा स्टेशन तक कर दिया है। इस कारण यह ट्रेन रोजाना देरी से आ रही है। देरी से आने के कारण वो भी अपने कार्यस्थलों पर देरी से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भी उनकी ट्रेन को बीच रास्ते रोककर ट्रेन नंबर 22447 नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत को पास करवाया गया। इससे उनकी ट्रेन फिर लेट हो गई। वहीं गुस्साए दैनिक यात्रियों ने उधमपुर की तरफ से दुर्ग जाने के लिए प्लेटफार्म दो पर आई ट्रेन के समक्ष भी धरना दे दिया। दोनों ट्रेनों का संचालन दस से 15 मिनट तक प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed