फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anger expressed over the poor condition of health facilities

Ambala News: स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर जताया रोष

Sun, 04 Jan 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 04 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Anger expressed over the poor condition of health facilities
अंबाला। डिफेंस सर्विसेज सिविलियन पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों और स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ रोष जताया गया। एसोसिएशन ने 8वें वेतन आयोग में पेंशनभोगियों का नाम शामिल न करने पर नाराजगी व्यक्त की है। संगठन ने याद दिलाया कि सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि पेंशन कोई दान या इनाम नहीं, बल्कि कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है।
विज्ञापन

पुराने व नए सेवानिवृत्त लोगों के बीच कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। एसोसिएशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि 8वें वेतन आयोग के गठन के आदेश में वित्त मंत्री द्वारा पेंशनर्स का उल्लेख न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 7वें वेतन आयोग में पेंशनर्स शामिल थे, लेकिन इस बार हमें बाहर रखना अन्यायपूर्ण और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। संगठन ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से मांग की है कि आयोग के कार्यक्षेत्र में तत्काल पेंशनर्स का नाम जोड़ा जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed