फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anganwadis will be improved, budget sought

Ambala News: आंगनबाड़ियों का होगा सुधार, मांगा बजट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Anganwadis will be improved, budget sought
अंबाला सिटी। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के हालात सुधारने के लिए महिला और बाल विकास विभाग ने 250 अन्य केंद्रों के लिए भी बजट की मांग कर दी है। इससे पहले विभाग द्वारा करीब 300 आंगनबाड़ियों को रिपेयर कराया था। इसमें करीब एक करोड़ 87 लाख रुपये का खर्च आया था। अब फिर से विभाग की ओर से बजट मांगा है। जैसे ही बजट जारी होगा तो उसके बाद रिपेयर का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में हालत खराब

जहां शहरी क्षेत्रों में केंद्रों की हालत ठीक है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र दयनीय हालत में चल रहे हैं। कई केंद्रों में तो दो केंद्रों के बच्चे आते हैं तो वहीं कई केंद्रों को वर्षों से अपने भवन का इंतजार है। जिले में कुल 1213 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जिनमें से अभी तक 300 केंद्रों में सुधार करवाया जा चुका है।
विज्ञापन

परिषद के कारण हो रही थी देरी
आंगनबाड़ियों की रिपेयर का कार्य जिला परिषद के चेयरमैन पद को लेकर चल रहे मामले के कारण रुक गया था। जबकि बजट काफी पहले ही आ गया था। जबकि 10 नए केंद्र बनाने के लिए कुल बजट एक करोड़ 42 लाख 56 हजार रुपए मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

विभाग की ओर से 250 आंगनबाड़ी केंद्रों के सुधार के लिए बजट मंगया है। इससे बच्चाें और अभिभावकों को भी राहत मिलेगी।

-मिक्षा रंगा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed