फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anganwadi workers will educate children on projector

Ambala News: आंगनबाड़ी वर्कर प्रोजेक्टर पर देंगी बच्चों को शिक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will educate children on projector
अंबाला सिटी। अब आंगनबाड़ी केंद्रों में डिजिटल तरीके से पढ़ाई शुरू हो गई है। इसके लिए बीएसएनएल की ओर से 67 आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रोजेक्टर और अन्य उपकरण मुहैया कराए हैं।
विज्ञापन

इन उपकरणों की मदद से आंगनबाड़ी वर्कर्स बच्चों को वीडियो और फोटो के माध्यम से पढ़ाई कराएंगी। यह प्रोजेक्ट पॉयलट के तौर पर शुरू हुआ है। इसके लिए विभाग द्वारा आंगनबाड़ी वर्कर्स को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसकी गतिविधियों पर सीधे निदेशालय की ओर से नजर रखी जाएगी। बच्चों में प्राथमिक शिक्षा का ज्ञान देने में तेजी के लिए ही यह कार्यक्रम चलाया है।
विज्ञापन

सफल हुआ तो सभी केंद्रों में होगा शुरू
सितंबर तक यह कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया जाएगा। अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहा और बच्चों में अनुमानित विकास नजर आया तो इसे जिले के सभी केंद्रों शुरू कर दिया जाएगा। जिले में कुल 1213 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इस प्रकार की सुविधा अगर सभी केंद्रों में शुरू होगी तो केंद्रों में अन्य सुविधाओं के लिए भी संसाधन बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना नया पाठ्यक्रम होंगे
इस प्रोजेक्ट के तहत केंद्रों में दिनों के आधार पर शिक्षण का कार्य चलेगा। जिसके लिए वर्कर्स को पुस्तकें भी दी गई हैं। जिसके आधार पर वे बच्चों को पढ़ाएंगी। इसमें रोजाना हिंदी और अंग्रेजी के शब्द, एक से दस तक गिनती, सामान्य शब्दों को बोलना और लिखना बताया जाएगा।

वर्जन
बीएसएनएल के सहयोग से यह नया प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके अनुसार ही कार्य किया जाएगा। निर्धारित केंद्रों में उपकरण भी लगवा दिए गए हैं। आंगनबाड़ी वर्कर्स का प्रशिक्षण भी जारी है।
-मनीषा गागट, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed