फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anganwadi will work like NTT in play schools

Ambala News: प्ले स्कूलों में एनटीटी की तरह काम करेंगी आंगनबाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi will work like NTT in play schools
अंबाला सिटी। अंबाला में आंगनबाड़ी की जगह प्ले स्कूलों में नए सत्र के लिए महिला और बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी वर्कर्स को एनटीटी और जेबीटी की तर्ज पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से आंगनबाड़ी वर्कर्स को ब्लाक स्तर पर मास्टर ट्रेनर द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण उन्हीं वर्कर्स को दिया जा रहा है जिन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की हुई है या फिर 10 वीं कक्षा पास है। जिला अंबाला में कुल 1312 आंगनबाड़ी केंद्र है जिनमें से 253 को प्लेवे स्कूलों में तबदील किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जब आंगनबाड़ी केंद्रों को प्लेवे में तबदील किया था तो आंगनबाड़ी वर्कर्स को आधारभूत प्रशिक्षण दिया गया था। इसी के आधार पर इस वर्ष भी आंगनबाड़ी वर्कर्स को फोलोअप के तौर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार ने प्रदेश भर में चार हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में तबदील करने का फैसला लिया था। इसके तहत उन्हीं आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में बदला गया था जो सरकारी स्कूल में बनाए गए है और जिनमें आंगनबाड़ी वर्कर्स 10 वीं पास या उससे अधिक पढ़ी लिखी है।
दो ब्लॉक में प्रशिक्षण बाकी
अभी तक नारायणगढ़ और शहजादपुर ब्लाॅक को छोड़कर सभी ब्लॉक में प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। चुनावों को देखते हुए शहजादपुर और नारायणगढ़ क्षेत्र में महिला चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद इन क्षेत्रों में भी प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। प्ले स्कूलों में डयूटी दे रही वर्कर्स को वेतन के अलावा एक हजार रुपए अतिरिक्त भुगतान भी किया जा रहा है।

वर्जन
विभाग की ओर से नए सत्र को देखते हुए प्ले स्कूलों के लिए आंगनबाड़ी वर्कर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण से उन्हें बच्चों के रचनात्मक विकास को बढ़ाने के लिए मदद मिलेगी। नारायणगढ़ और शहजादपुर क्षेत्र में भी जल्द ही यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मिक्सा रंगा, नोडल अधिकारी महिला एवं बाल विकास अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed