फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Andaman Express will run from Ambala to Jhelum and Jalandhar Cantt

Ambala News: अंबाला से झेलम और जालंधर कैंट से चलेगी अंडमान एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Andaman Express will run from Ambala to Jhelum and Jalandhar Cantt
अंबाला। रेल यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने जम्मू तक जाने वाली कुछ ट्रेनों के पुन: संचालन को लेकर निर्देश जारी किए हैं, हालांकि यह ट्रेनें जम्मू तक नहीं जाएंगी, इन ट्रेनों को बीच रास्ते के सीमित स्टेशनों पर रोककर पुन: संचालित किया जाएगा। इसमें पूना-जम्मूतवी के बीच चलने वाली झेलम एक्सप्रेस को बुधवार अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन तक चलाया जाएगा, हालांकि रेलवे ने पहले इस ट्रेन को पूर्ण तौर पर रद करने का फैसला किया था।
विज्ञापन

इसी प्रकार चेन्नई-कटरा के बीच चलने वाली अंडमान एक्सप्रेस तीन और चार सितंबर को जालंधर कैंट स्टेशन तक जाएगी जबकि वापसी में अंडमान एक्सप्रेस का संचालन पांच और छह सितंबर को जालंधर कैंट से किया जाएगा, वहीं टाटा-जम्मूतवी मूरी एक्सप्रेस का संचालन तीन से 30 सितंबर तक अमृतसर रेलवे स्टेशन से, जम्मूतवी-सियालदाह एक्सप्रेस का संचालन 10, 17 व 24 सितंबर को लुधियाना स्टेशन से और कामाख्या से कटरा के बीच चलने वाली ट्रेन का संचालन 10, 17 व 24 नवंबर को सहारनपुर स्टेशन से किया जाएगा। जबकि भागलपुर-जम्मूतवी के बीच चलने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस चार, 11 व 18 सितंबर को अंबाला कैंट स्टेशन पर रद रहेगी। इसी कड़ी में गोरखपुर से जम्मूतवी के बीच चलने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस आठ, 15 व 18 सितंबर को अंबाला कैंट स्टेशन पर रद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed