फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ancient Games will be celebrated for two days in Shivalik Gurukul of Aliaspur

अलियासपुर के शिवालिक गुरुकुल में दो दिन रहेगी प्राचीन खेलों की धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Ancient Games will be celebrated for two days in Shivalik Gurukul of Aliaspur
बराड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के अलियासपुर गांव में शहीदी दिवस पर शुक्रवार से प्रदेशभर के संस्कृत संस्थानों (गुरुकुलों/महाविद्यालयों) की राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शिवालिक गुरुकुल में आयोजित दो दिन की इस प्रतियोगिता में मलखंभ और कुश्ती समेत कई प्राचीन खेलों की धूम रहेगी। इसमें 500 विद्यार्थी अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

संस्कृत के प्रचार-प्रसार में जुटी हरियाणा संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित कार्यक्रम की श्रृखंला में 23 और 24 सितंबर को महर्षि कात्यायन शिवालिक गुरुकुल अलियासपुर में आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव एवं कार्यकारी उपाध्यक्ष हरियाणा संस्कृत अकादमी अनुराग अग्रवाल उदघाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुकुल अध्यक्ष रवींद्र आर्य करेंगे। इस आयोजन को लेकर प्रदेशभर के संस्कृत संस्थानों के संचालकों और आचार्यों में काफी काफी उत्साह है। 470 से अधिक विद्यार्थियो ंका रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।
विज्ञापन

बॉक्स
संस्कृत में होगी कमेंट्री, शंखध्वनि से होगा प्रतियोगिता का शुभारंभ
हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. दिनेश शास्त्री ने बताया कि प्रदेश में पहली बार गुरुकुलीय छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए इन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का खास आकर्षण संस्कृत में प्रत्येक मैच की कमेंट्री होगी। प्रतियोगिता की शुरुआत शंख ध्वनि के साथ वेदमंत्रों के उच्चारण से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed