{"_id":"6615c89e74fbe765df0f1c2a","slug":"an-nri-couple-again-took-charge-of-the-temple-ambala-news-c-36-1-sknl1017-121276-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एनआरआई दंपति ने दोबारा संभाला मंदिर का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एनआरआई दंपति ने दोबारा संभाला मंदिर का जिम्मा
विज्ञापन
राणा कॉम्पलैक्स का प्राचीन महादेव मंदिर
अंबाला। छावनी के राणा कॉम्पलेक्स स्थित प्राचीन महादेव मंदिर का जिम्मा अमेरिकन सिटीजन दंपति संभालेंगी। बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण महिला के पिता ने 2001 में करवाया था। 2023 में इस मंदिर का जिम्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा को सौंप दिया था। करीब एक सप्ताह पहले ही मंदिर में अचानक मूर्ति के आगे का शीशा टूटने पर विवाद हो गया था और महासभा के सदस्यों द्वारा करीब एक सप्ताह के लिए मंदिर को बंद कर दिया था।
इस दौरान इलाके के भक्त मंदिर जाने की इच्छा जताने लगे और यह बात एनआरआई दंपति तक पहुंची तो वो अंबाला में ही थे। उन्होंने तुरंत महासभा से मंदिर वापस लेने की गुहार लगाई। अब दोनों पक्षों की सहमति से मंदिर का जिम्मा एनआरआई दंपति को ही सौंप दिया गया है। बाकायदा इसको लेकर दस्तावेजों पर भी समझौता हुआ। हालांकि अभी भी महासभा का कुछ सामान मंदिर है लेकिन वो भी सभा के सदस्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था होने पर ले जाएंगे।
यह था पूरा मामला
पहले पक्ष से चंद्ररूप नगर निवासी एनआरआई महिला वीना बंसल ने बताया कि यह मंदिर उनके पिता ने 24 अक्तूबर 2001 को बनवाया था। उस समय मंदिर बनवाने वाले खुद देखभाल करते थे। बाद में मंदिर का जिम्मा 2023 में संस्था को सौंप दिया था। उनका कहना था कि पति 30 साल से अमेरिका में है और तीनों बच्चे भी वहीं है। वह कभी भारत तो कभी अमेरिका रहती है। उन्हें पता चला कि मंदिर करीब एक सप्ताह से बंद पड़ा है और खोला नहीं जा रहा था।
विज्ञापन
इस पर संस्था के सदस्यों के बात हुई थी और उनसे अब जिम्मेदारी लेकर खुद संभाल ली है। उधर, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव विद्या सागर ने बताया कि मंदिर का जिम्मा उनके पास था लेकिन गत दिवस मंदिर की मूर्ति का शीशा टूट गया था। व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर बंद रखा हुआ था। वीना बंसल ने कहा है कि वह मंदिर का जिम्मा संभालेगी तो उन्हें वापस सौंप दिया गया है।