फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   An innocent child died due to suffocation caused by a towel

Ambala News: ताैलिए से दम घुटने से मासूम की माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
An innocent child died due to suffocation caused by a towel
मृतक कृष्णा।
अंबाला सिटी। घर में बहन के साथ खेलते समय छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। यह मामला कमल विहार निवासी मासूम कृष्णा के साथ हुआ।
विज्ञापन

कृष्णा की मां पायल ने बताया कि वह एक दुकान में नौकरी करती है। पति भी प्राइवेट नौकरी करता है। बुधवार सुबह 10 बजे वह बेटे कृष्णा और बेटी परी को घर पर छोड़ कर गए थे। पायल ने बताया कि वह जैसे ही दुकान पर पहुंची तो पता लगा कि उसके बेटे को कुछ हो गया है। घर पहुंची तो देखा कि उसके बेटा ड्रेसिंग टेबल के पास पड़ा है। उसकी 10 वर्षीय बेटी परी ने बताया कि कृष्णा तोलिए से लटक कर खेल रहा था। इसी दौरान उसके गला घुट गया। परी ने घबराकर पड़ोसी बलबीर सिंह की पत्नी सुनीता देवी को बताया तो उन्होंने पायल को सूचना दी।
पायल बेटे को एक निजी अस्पताल में ले गई। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस ने इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

आज स्कूल में थी छुट्टी
कृष्णा पहली कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार को ही दोनों की परीक्षा थी। बुधवार को दोनों की छुट्टी थी। माता-पिता दोनों भाई-बहनों को घर में छोड़कर काम के लिए जाते थे। पायल ने बताया कि दो दिन पहले ही उसने बच्चों को मोबाइल दिलाया था। इसके साथ ही घर की अलग से चाबी भी बनवाई थी लेकिन उसे नहीं पता था कि आज बेटे का अंतिम दिन होगा। पायल ने बताया कि बेटी परी का दो दिन पहले ही जन्मदिन मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नागरिक अस्पताल से सूचना मिली थी कि बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे के माता पिता की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। बच्चा खेलते-खेलते तोलिए की चपेट में आ गया था। इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को दे दिया गया

जसबीर, प्रभारी, चाैकी नंबर एक।

मृतक कृष्णा।

मृतक कृष्णा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed