फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   AMRUT 2 project has been gathering dust in files for a year.

Ambala News: अमरुत दो परियोजना एक साल से फाइलों में फांक रही धूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
AMRUT 2 project has been gathering dust in files for a year.
- अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र की भूमिगत पाइप लाइनों को बदलने का जनस्वास्थ्य विभाग ने तैयारी किया था खाका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अमरुत दो परियोजना एक साल बाद भी फाइलों में धूल फांक रही है। 114 करोड़ की इस परियोजना को जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने तैयार किया था। इस योजना के तहत अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों की वर्षों पुरानी भूमिगत पाइप लाइनों को बदला जाना था। लेकिन सरकार के पास मान्यता के लिए भेजी फाइल पर अभी तक ग्रहण लगा हुआ है और इस कारण छावनी के लोगों को अभी भी गंदे व मटमैले पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
30 वर्ष पुरानी लाइनें
छावनी विधानसभा क्षेत्र में जो पानी की भूमिगत पाइप लाइनें डली हुई हैं वो 20 से 30 वर्ष तक पुरानी हैं। इनमें कुछ प्लास्टिक की तो कुछ सीमेंट की पाइप लाइनें हैं जोकि रख-रखाव होने के कारण कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और इन्हें पूर्ण रूप से बदलने की विशेष आवश्यकता है। लेकिन अमृत दो परियोजना के सिरे न चढ़ने के कारण आज भी छुट-पुट रिपेयर करके काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ढाई लाख से ज्यादा आबादी
अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र की कुल आबादी ढाई लाख से अधिक है। इसमें मतदाताओं की संख्या दो लाख से ऊपर है, वहीं 50 के करीब कॉलोनियां हैं। गंदे पानी की सबसे ज्यादा समस्या टांगरी बांध क्षेत्र के नजदीक की कॉलोनियों में है। इसके अलावा एकता विहार, बब्याल, महेशनगर, वशिष्ठ नगर, बीसी बाजार, लालकुर्ती, मोहड़ा, रंगिया मंडी, नन्हेडा सहित अन्य कॉलोनियों में गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत होती है और ट्यूबवेल फेल होने की समस्या भी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में हैं तीस गांव
अंबाला छावनी विधानसभा में 30 गांव हैं जोकि इस योजना के तहत शामिल किए गए थे। इसमें बब्याल, बाड़ा, बेगमपुरा,बरनाला, बोह, बुहावा, ब्राह्मण माजरा, धनकौर, चंदपुरा, गरनाला, घसीटपुर, जनेतपुर, कलरेहड़ी, करधान, खतौली, खोजकीपुर, मच्छौंडा, नग्गल, नन्हेडा, पंजोखरा, रामगढ़, रामपुर, सरसेहड़ी सहित टुंडला-टुंडली गांव शामिल हैं। मौजूदा समय में लगभग 115 करोड़ की लागत से अमृत एक परियोजना के तहत छावनी विधानसभा में भूमिगत पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है जोकि अब भी दो प्रतिशत तक लंबित है। इसके अलावा दो एसटीपी भी अधूरे पड़े हैं। इसलिए जब तक इस परियोजना पर काम पूरा नहीं होता तो दूसरी को शुरु करने में समय लग सकता है।

वर्जन
अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र की पुरानी पाइप लाइनों को बदलने के लिए अमृत दो परियोजना के तहत खाका तैयार किया गया था। लगभग 114 करोड़ की इस परियोजना को सरकार के पास मान्यता के लिए भेजा हुआ है, जैसे ही कोई अपडेट होगा तो जानकारी दे दी जाएगी।
- हरभजन सिंह, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed