फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Amit Chanana became the head of Ekam Trust

Ambala News: एकम न्यास के प्रधान बने अमित चानना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Amit Chanana became the head of Ekam Trust
कार्यक्रम के दौरान मौजूद एकम न्यास संस्था  के पदा​धिकारी व उनके परिजन। संस्था
अंबाला सिटी। समाजसेवी संस्था एकम न्यास की वार्षिक बैठक का आयोजन सोमवार रात को एक निजी रेस्त्रां में किया। इसकी अध्यक्षता संस्था के ट्रस्टी मुकेश जिंदल, राकेश बग्गा, विकास राजपूत, तेजिंदर मल्होत्रा और अरुण मेंहदीरता ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान वर्ष 2023- 24 का लेखा-जोखा पेश करते हुए संस्था की उपलब्धियां और आने वाले वर्षों का विजन पेश किया। पिछले दो वर्ष से प्रधान अमित चानना और उनकी कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल की बधाई देते हुए सर्वसम्मति से तीसरे वर्ष के लिए भी प्रधान नियुक्त किया।
विज्ञापन

एकम न्यास की महिला इकाई प्रधान पूनम जिंदल ने बताया कि उनकी अगवाई में छात्राओं के लिए चलाए गए आत्मरक्षा के कार्यक्रम की झांकी 15 अगस्त 2023 की जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस में पेश की गई। लगभग 100 छात्राओं द्वारा लाठी और तलवार द्वारा प्रस्तुत अपने पराक्रम का प्रदर्शन देख अतिथि, जिला प्रशासन और उपस्थित जनसमूह ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। संस्था की ओर से नवयुवकों को आगे लाने के लिए संस्था की युवा इकाई का गठन युवा अध्यक्ष अर्षित जिंदल की अध्यक्षता में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के अंत में ट्रस्टी मंडल और कार्यकारिणी के सदस्यों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया गया तथा पिछले वर्ष के कार्यकाल में संस्था के मेधावी सदस्यों को स्टार कार्यकर्ता का सम्मान दिया गया। इसमें पवन शर्मा, मोहित धीमान, राजीव गर्ग, राजेश अग्रवाल, विक्की सहगल, रोबिन जिंदल, कृष्णा मेहता, विपिन आनंद और अर्पित अग्रवाल को वर्ष 2023-24 में सेवा कार्यों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed