{"_id":"6a6bb168acdd9dfad4086c25","slug":"amid-a-domestic-dispute-a-woman-threw-boiling-dal-at-her-sister-in-law-and-smashed-her-head-with-an-idol-ambala-news-c-36-1-amb1002-167116-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घरेलू कलह में भाभी ने ननद पर फेंकी उबलती दाल, मूर्ति मार फोड़ा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घरेलू कलह में भाभी ने ननद पर फेंकी उबलती दाल, मूर्ति मार फोड़ा सिर
Fri, 31 Jul 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। शालीमार कॉलोनी में वीरवार देररात पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली बात पर हुई कहासुनी के दौरान आपा खो चुकी भाभी ने अपनी ही ननद पर रसोई में उबल रही गर्म दाल उड़ेल दी। महिला ने पास ही रखी भगवान की मूर्ति उठाकर ननद के सिर पर मार दी। इससे वह लहुलूहान हो गई और बुरी तरह झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और पीड़ित ननद साक्षी को तुरंत नजदीकी नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रसोई से शुरू हुई थी कहासुनी
शालीमार कॉलोनी स्थित मकान में वीरवार रात किसी बात को लेकर भाभी और ननद साक्षी के बीच बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भाभी ने आपा खो दिया। उस समय रसोई में दाल उबल रही थी, जिसे भाभी ने उठाकर सीधे साक्षी पर फेंक दिया। उबलती दाल से साक्षी का चेहरा और शरीर का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। साक्षी अभी संभल भी नहीं पाई थी कि महिला ने घर के मंदिर में रखी भारी मूर्ति से उसके सिर पर वार कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है। घायल महिला अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। संवाद