फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambulance drivers get tabs on the lines of dial 112

Ambala News: एंबुलेंस चालकों को मिले डायल 112 की तर्ज पर टैब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Ambulance drivers get tabs on the lines of dial 112
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में ईएमटी एंबुलेंस में टैब पर लोकेश देखता हुआ
अंशु शर्मा, अंबाला। जिलाभर की सरकारी एंबुलेंस के चालक और ईएमटी के हाथों में अब डायल 112 पुलिस की तर्ज पर टैब दिखाई देंगे। जैसे ही टैब पर डायल 112 की तरफ से कोई भी लोकेश आती है तो तुरंत उस पर पहुंचना होगा और मरीज को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाना होगा।
विज्ञापन

इसके लिए जिलाभर की सभी 27 एंबुलेंस पर इन टैब का वितरण किया है। यह टैब सीधा पंचकूला मुख्यालय में डायल-112 टीम के संग जोड़े हैं। बता दें कि इसके लिए पहले ही एंबुलेंस चालकों सहित ईएमटी को बाकायदा मुख्यालय में बुलाकर ट्रेनिंग की दी गई थी कि कैसे टैब पर मिली लोकेशन और नंबर पर काम करना है।
विज्ञापन

इसके अलावा जैसे ही टैब पर मिली लोकेश के बाद एंबुलेंस चालक फ्री होते हैं तो उन्हें टैब में ही एंट्री करनी पड़ेगी। चाहे फिर वह अंबाला में हो या फिर रेफर मरीज को छोड़ने चंडीगढ़ गए हो। हालांकि ट्रेनिंग के बाद कुछ माह पहले चंद टैब भी मिले थे लेकिन वो ट्रायल बेस पर थे। अब सभी टैब को डायल-112 मुख्यालय से भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस जल्द डायल-112 में होगी मर्ज

बता दें कि एंबुलेंस को टैब तो मिल गए है लेकिन अभी स्वास्थ्य विभाग का टोल फ्री नंबर पूरी तरह से डायल-112 में मर्ज नहीं हुआ है। इस कारण दोनों जगह से मिली जानकारी के बाद एंबुलेंस चालक मौके पर पहुंचेंगी लेकिन जल्द ही पूरी तरह से डायल-112 से 108 टोल फ्री नंबर को भी जोड़ दिया जाएगा। इसको लेकर अंबाला सिटी ट्रामा सेंटर के ऊपर बने एंबुलेंस कंट्रोल रूम के स्टाफ को पूरी तरह से भी शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि अभी दो ऑपरेटर को पंचकूला मुख्यालय में भेजा जा रहा है। बता दें कि अंबाला कंट्रोल रूम में एक फ्लीट मैनेजर सहित चार ऑपरेटर कार्यरत है। अभी दो ऑपरेटर और फ्लीट मैनेजर अंबाला से ही काम कर रही है।

दमकल विभाग के पांच वाहन पर टैब

एंबुलेंस के अलावा अंबाला की दमकल विभाग की गाड़ियों को भी डायल-112 से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। अभी पांच गाड़ियों पर टैब लगा दिया है और लोकेश आते ही वह मौके पर पहुंचेंगी। जबकि अन्य गाड़ियों पर भी टैब मिलने की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि अंबाला में दमकल विभाग के पास कुल 14 गाड़ियां है। ऐसे में अभी डायल-112 के अलावा ऑनकॉल सुविधा भी चल रही है।
वर्जन
जिलाभर की सभी 27 सरकारी एंबुलेंस को टैब मिल गए है। कंट्रोल रूम का स्टाफ शिफ्ट करने के संबंध में कोई लिखित निर्देश नहीं है।
अंजलि, फ्लीट मैनेजर अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed