{"_id":"65d9086130c66da3c0063ba6","slug":"ambalas-sex-ratio-improves-department-increases-raid-in-other-states-ambala-news-c-36-1-ame1006-118775-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंबाला के लिंगानुपात में सुधार, दूसरे राज्यों में विभाग ने बढ़ाई दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंबाला के लिंगानुपात में सुधार, दूसरे राज्यों में विभाग ने बढ़ाई दबिश
विज्ञापन
सुखबीर सिंह
अंबाला सिटी। अंबाला में एक बार फिर से लिंगानुपात सुधर रहा है। 953 के आंकड़े से शुरूआत करते हुए अंबाला ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रचार के साथ विभिन्न क्षेत्रों में दबिश भी दी जा रही है। जिससे लिंगानुपात में सुधार आ रहा है। विभाग ने अब दूसरे राज्यों जैसे पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी दबिश देनी शुरू कर दी है। जिससे भ्रूण लिंग जांच करवाने वालों पर लगाम कस रही है। वहीं सबसे बेहतर लिंगानुपात वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार राशि भी दी जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में भी लिंगानुपात में सुधार होगा। वहीं विभाग की ओर से लिंगानुपात को लेकर कार्यशालाएं भी करवाई जाती है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्ष 2022 में साहा का था सबसे बेहतर लिंगानुपात
वर्ष 2023 में जिला अंबाला में 1000 लड़कों पर 919 लड़कियां थी तो वहीं इस वर्ष की शुरूआत 953 के आंकड़े के साथ हुई है। विभाग की ओर से बेहतर लिंगानुपात वाली ग्राम पंचायताें को डेढ़ लाख रुपये की राशि दी जाती है। ये राशि उस ग्राम पंचायत के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 10 वीं कक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर आने वाली छात्राओं को दी जाती है। जिनमें स्कूल में प्रथम स्थान पर रहने वाली छात्रा को 75 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली छात्रा को 45 हजार रुपये और तीसरा स्थान हासिल करने वाली छात्रा को 30 हजार रुपये की राशि दी जाती है। वर्ष 2022 में 1000 के बेहतरीन आंकड़े के साथ साहा सबसे बेहतर लिंगानुपात वाली ग्राम पंचायत बना है। इससे पहले वर्ष 2021 में 1133 के आंकड़े के साथ सबसे बेहतरीन लिंगानुपात वाली ग्राम पंचायत रही थी। वर्ष 2023 के आंकड़े आने अभी बाकी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
विभाग ने भ्रूण हत्या के मामले रोकने के लिए बढ़ाई दबिश
भ्रूण लिंग जांच पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों और अस्पतालों में सर्वे भी बढ़ा दिया है। इसके साथ ही दूसरे राज्यों में जाकर भी भ्रूण लिंग जांच करवाने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर भी दबिश दी जा रही है। वर्ष 2023 में विभाग ने चार जगह दबिश दी है और भ्रूण लिंग जांच करवाने वालों पर कार्रवाई की है। तो वहीं इस वर्ष की शुरूआत में ही अब तक दो स्थानों पर दबिश दी जा चुकी है। इसके साथ ही विभाग इस प्रकार के केंद्रों की सूचना देने वालों को एक लाख रुपये का इनाम भी दे रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
विभाग की ओर से प्रचार व कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही दूसरे राज्यों में भी विभाग की टीमें दबिश देकर भ्रूण लिंग जांच करवाने वालों पर नकेल कस रही है। विभाग लिंगानुपात को और बेहतर करने के लिए अस्पतालों व अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर लगातार जांच भी करती रहती है।
डॉ विपिन भंडारी, लिंगानुपात नोडल अधिकारी, अंबाला