फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's hockey team will participate in the tournament

Ambala News: टूर्नामेंट में भाग लेगी अंबाला की हॉकी टीम

Tue, 20 May 2025 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ambala's hockey team will participate in the tournament
हॉकी अंबाला के पदा​धिकारी बैठक के बाद जानकारी देते हुए। संस्था - फोटो : kathua
अंबाला। हॉकी अंबाला की बैठक सोमवार को फारुखा खालसा स्कूल में हुई। इसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया। हॉकी अंबाला के चेयरमैन राजिंदर विज ने बताया कि हॉकी अंबाला के वाइस चेयरमैन सरदार एसएस मान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

उनकी जगह राजेंद्र सिंह को हॉकी अंबाला का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया। वहीं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर प्रभजोत सिंह पम्मी को नियुक्त किया गया है। चेयरमैन ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री और खेल मंत्री को हॉकी कोच उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखेंगे। वाइस चेयरमैन राजेंद्र सिंह ने बताया कि अगले महीने अंबाला शहर में मास्टर टूर्नामेंट हॉकी क्लब की ओर से कराया जा रहा है। इसमें हॉकी अंबाला भी अपनी टीम भेजेगा।
विज्ञापन


कोच नहीं होने से रहे थे प्रशिक्षण से वंचित

हॉकी अंबाला के प्रधान कंवलप्रीत सिंह ने कहा कि हॉकी अंबाला पिछले कई साल से अंबाला में कार्यरत हैं। पिछले साल जीएमएन कॉलेज ग्राउंड में हॉकी अंबाला की ओर से 120 के लगभग बच्चों को हॉकी की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसमें सरकार ने अपना एक कोच नियुक्त किया था, लेकिन पिछले काफी समय से यह ट्रेनिंग बंद है। कोच का तबादला पहले नारायणगढ़ फिर उगाला गांव में कर दिया गया है। अब अंबाला छावनी में हॉकी का कोई भी कोच नहीं है। इसकी वजह से बच्चों की ट्रेनिंग पूरी तरह बंद है। उन्होंने बताया कि हॉकी अंबाला ने निर्णय लिया है कि इन बच्चों को अंबाला के सीनियर खिलाड़ी अब खालसा स्कूल के मैदान में प्रशिक्षण देंगे। आने वाले सभी टूर्नामेंट के लिए बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए अलग से कैंप लगाए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed