फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's dominance increased in state politics

Ambala News: प्रदेश की राजनीति में बढ़ा अंबाला का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Ambala's dominance increased in state politics
अंबाला। नारायणगढ़ के छोटे से गांव मिर्जापुर माजरा से नायब सिंह सैनी के सीएम बनने पर अंबाला का कद प्रदेश की राजनीति में और भी मजबूत हो गया है। अभी तक प्रदेश के मुख्यमंत्री अधिकतर जाट लैंड की तरफ से बनते रहे हैं। मगर यह दूसरी बार हुआ जब जीटी बेल्ट के शहर से सीएम को चुनकर प्रदेश का मुखिया बनाया है।
विज्ञापन

अंबाला शुरू से ही देश और प्रदेश की राजनीति में अपना नाम चमकता रहा है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज हो या राज्यपाल रहे सूरजभान, सभी ने अंबाला के नाम का राष्ट्रीय स्तर पर दबदबा है। पिछली सरकार में अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज भी गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय बखूबी चलाते नजर आए और उन्होंने भी राजनीति में अंबाला का कद ऊंचा किया है।
विज्ञापन

उनका नाम प्रदेश के बड़े नेताओं में गिना जाता है। अब जब प्रदेश में नायब सिंह सैनी काे मुखिया बनाया है तो नारायणगढ़ भी सीएम सिटी कहलाने में गर्व महसूस करता दिख रहा है। यही कारण है कि नायब सिंह सैनी के शपथ में नारायणगढ़ क्षेत्र से भी कई लोग चंडीगढ़ राजभवन पहुंच गए। वहीं, दूसरी तरफ लोगों में इतनी खुशी थी कि उनके गांव मिर्जापुर माजरा में आतिशबाजी चलाई और सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। सीएम के नाम की घोषणा होते ही पुलिस ने नायब सिंह सैनी के गांव में स्थित निवास स्थान पर सुरक्षा बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 46

शहर में भाजपा कार्यालय पर बजे ढोल

नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने के फैसले के बाद ही अंबाला शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में खुशी दिखाई दी। भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता सेक्टर 9 स्थित कमल अंब कार्यालय पहुंच गए। जहां ढोल की थाप पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता झूमते दिखाई दिए। इस दौरान एक दूसरे का मुंह मीठा कराने के बाद एक दूसरे के साथ खुशी जाहिर की।



फोटो- 45

नारायणगढ़ कार्यालय पर बजे पटाखे

शहजादपुर। नायब सिंह सैनी के हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने पर नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन ने लड्डू बांट कर और पटाखे फोड़ कर, ढोल नगाड़े बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। गांव मिर्जापुर माजरा और नारायणगढ़ में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और आमजन ने एकत्रित होकर जश्न मनाया।


फोटो नंबर- 36



पहली बार अंबाला का मुख्यमंत्री : अनुभव



अंबाला सिटी। हरियाणा की राजनीति में काफी बड़े स्तर पर परिवर्तन के लिए अंबाला भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने का भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का अहम फैसला बताया है। अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ पूरे मंत्रिमंडल इस्तीफा होने पश्चात नायब सैनी को विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चुनने पर पूरे प्रदेशवासियों में खुशी का महौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed