फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Youth died in road accident before marriage of sister

Ambala: चचेरी बहन की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी, सड़क हादसे में हुई मौत

Sat, 20 Jan 2024 04:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 04:55 PM IST
सार

इस मामले में मुलाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल से कार की टूटी हुई नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। पुलिस बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Ambala: Youth died in road accident before marriage of sister
demo pic

विस्तार

हरियाणा के अंबाला के मुलाना के जफरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय राहुल की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। राहुल किसी निजी काम से पास के ही शेरपुर गांव में बाइक से जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद राहुल सड़क पर गिरकर घायल हो गया और शनिवार सुबह उपचार के दौरान मुलाना के मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ दिया। इस खबर ने परिजनों को तोड़ कर रख दिया। क्योंकि एक दिन बाद ही रविवार को राहुल की चचेरी बहन की शादी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थी।
विज्ञापन


इसके बाद से घर में मातम पसरा हुआ है। इस मामले में पुलिस को शिकायत देते हुए राहुल के जीजा पतरेहड़ी गांव निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि उसका साला राहुल शुक्रवार को अपने काम से जफरपुर गांव से शेरपुर के लिए बाइक से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने पहुंचा तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर दे मारी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और सड़क पर ही गिर गया। यहां से उसे लोगों ने मुलाना के मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया।


इसके बाद शनिवार सुबह राहुल की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राहुल की चचेरी बहन रेणु की रविवार को शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और अब मौत की खबर ने सभी परिजनों को तोड़ दिया है। घर में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed