{"_id":"640c157d681b31c2be07c623","slug":"ambala-work-will-go-on-in-punjab-sarai-banjara-yard-11-trains-will-be-affected-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: पंजाब के सराय बंजारा यार्ड में चलेगा कार्य, 11 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: पंजाब के सराय बंजारा यार्ड में चलेगा कार्य, 11 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
Sat, 11 Mar 2023 11:15 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:15 AM IST
सार
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक विरेंद्र कादयान ने बताया कि पिलखनी और साहनेवाल सेक्शन तक बिछाई जा रही रेलवे लाइन से संबंधित कार्य पंजाब के सराया बंजारा यार्ड में किया जाएगा। इस कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
इस ट्रेन में सफर करने के लिए नहीं लगता है टिकट
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़े कार्य को लेकर अप्रैल माह में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों को रद्द तो कुछ को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक विरेंद्र कादयान ने बताया कि पिलखनी और साहनेवाल सेक्शन तक बिछाई जा रही रेलवे लाइन से संबंधित कार्य पंजाब के सराया बंजारा यार्ड में किया जाएगा। इस कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
रद्द ट्रेन
ट्रेन नंबर 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस 4 अप्रैल को रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस 5 अप्रैल को, 04577 अंबाला कैंट-नंगलडैम मेमू और ट्रेन नंबर 04580 नंगलडैम-अंबाला कैंट मेमू 5 अप्रैल को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
बदले मार्ग से
ट्रेन नंबर 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 4 अप्रैल को अंबाला कैंट-राजपुरा-धूरी व गिल के रास्ते गंतव्य तक जाएगी। इसी प्रकार 14649 जयनगर-अमृतसर सरयु-युमना एक्सप्रेस 4 अप्रैल को अंबाला कैंट-राजपुरा-धूरी के रास्ते, 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाणा एक्सप्रेस 4 अप्रैल को अंबाला कैंट-चंडीगढ़-लुधियाना के रास्ते, 22318 जम्मू तवी-सियालदाह हमसफर एक्सप्रेस 5 अप्रैल को लुधियाना-चंडीगढ़-अंबाला के रास्ते, 04652 अमृतसर-जयनगर क्लोन स्पेशल 5 अप्रैल को लुधियाना-चंडीगढ़-अंबाला के रास्ते, 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग 5 अप्रैल को लुधियाना-चंडीगढ़-अंबाला के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
बीच रास्ते रोक कर
ट्रेन नंबर 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-डॉ आंबेडकर नगर 5 अप्रैल को 20 मिनट तक बीच रास्ते में रोक कर चलाई जाएगी।