फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ambala textile market will open on sunday

रविवार को खुलेगी अंबाला की कपड़ा मार्केट, सोमवार को होगी बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
ambala textile market will open on sunday
एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में शामिल अंबाला सिटी की पकड़ा मार्केट अब रविवार को भी खुलेगी। यह कपड़ा मार्केट अब सोमवार को बंद रहेगी। इसके लिए कपड़ा मार्केट कारोबारी लंबे समय से प्रयासरत थे। अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट में न केवल हरियाणा बल्कि पंजाब, उत्तरप्रदेश, उतराखंड और हिमाचल तक के कारोबारी पहुंचते हैं। कपड़ा मार्केट के प्रधान विशाल बतरा ने बताया कि कोरोना के चलते व्यापारी की कमर टूट चुकी है। रविवार बंद होने के कारण बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि सोमवार को अंबाला छावनी भी बंद रहती है तो वह शहर की कपड़ा मार्केट को भी इसी दिन बंद रखने के लिए तैयार हैं इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। बता दें कि इससे पहले डीसी अशोक कुमार ने अंबाला की कपड़ा मार्केट को रविवार और छावनी की मार्केट को सोमवार को बंद रखने के आदेश जारी किए थे लेकिन अब नए आदेशों के मुताबिक छावनी और शहर दोनों मार्केट सोमवार को ही बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed