फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala students won medals in Paris

Ambala News: अंबाला की छात्राओं ने पेरिस में जीते पदक

Fri, 20 Sep 2024 07:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 20 Sep 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Ambala students won medals in Paris
अंबाला। अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ पुणे यूनेस्को की आधिकारिक भागीदारी में फ्रांस के पेरिस में 13 वां इंटर सांस्कृतिक ओलंपियाड आर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 170 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें अंबाला के सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की छात्राओं ने कथक गुरु अंजू मिगलानी के सानिध्य में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान सोलो नृत्य में वैदेही ने सिल्वर पदक, ग्रुप डांस प्रतियोगिता में आठ छात्राओं आद्रिका गुप्ता, अकालकीरत, भाविनी रस्तोगी, नव्या नागपाल, हर्षिका बांगर,पावनी अग्रवाल, समृद्धि बक्शी तथा मेधावी ने स्वर्ण पदक जीता, इससे पहले 2023 में इस प्रतियोगिता का पहला चरण पुणे में हुआ था। जहां सभी छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसका दूसरा चरण नवंबर 2023 में थाईलैंड हुआ। इसमें भी सभी छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब फ्रांस में हुई तीसरी एवं अंतिम चरण में भी अनुभवी छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर फिर से अपनी गुरू अंजू मिगलानी तथा अंबाला का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed