फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Students deprived of going to school due to floods in Tangri river

Ambala: टांगरी नदी में आई बाढ़ के कारण विद्यार्थी स्कूल जाने से वंचित, किसी की वर्दी तो किसी के बैग ही बह गए

Wed, 19 Jul 2023 10:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Jul 2023 10:21 PM IST
सार

बाढ़ के पानी में किसी छात्र की वर्दी तो किसी की किताबें और बैग ही बह गया। स्कूल खुलने के बाद अभिभावक शिक्षकों को फोन पर जानकारी दे रहे हैं। स्कूल खुले हुए तीन दिन हो गए हैं। मगर टांगरी नदी के साथ की कॉलोनियों में रहने वाले अधिकतर छात्रों की किताबें, स्कूल बैग व वर्दी या तो पानी में खराब हो गई।

विज्ञापन
Ambala: Students deprived of going to school due to floods in Tangri river
बाढ़ में बही वर्दी, किताब व बैग तथा घरेलू सामान के बारे में जानकारी देते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में बाढ़ के 13 दिन बाद भी लोगों को राहत की सांस नहीं मिल रही है। जिले में स्कूल खुले हुए तीन दिन हो गए हैं। अधिकतर क्षेत्रों से विद्यार्थी स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं, मगर टांगरी नदी के साथ की कॉलोनियों में रहने वाले अधिकतर छात्रों की किताबें, स्कूल बैग व वर्दी या तो पानी में खराब हो गई या बाढ़ में बह गई। अभिभावक शिक्षकों को सूचना देते देते थक गए हैं। ऐसे में विद्यार्थी घर पर बैठे हैं।

विज्ञापन

 
दोनों बच्चों के बैग बाढ़ में बह गए
विपिन ने बताया कि वह न्यू शिव कॉलोनी में दो साल से पति व दो बच्चों के साथ रह रही है। टांगरी में आई बाढ़ से घर में आठ फीट तक पानी जमा हो गया। बड़ी बेटी अश्नी चौथी कक्षा और छोटा बेटा दूसरी कक्षा में पढ़ता है। बाढ़ में दोनों बच्चों के बैग पानी में बह गए।
विज्ञापन


बाढ़ में अधिकतर सामान खराब
न्यू शिव कॉलोनी निवासी मोनिका ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। एक बेटी दूसरी कक्षा में पढ़ती है जबकि बेटा पहली कक्षा में है। घर में आई बाढ़ के कारण अधिकतर घर का सामान खराब हो गया था और दोनों बच्चों की किताबें तथा स्कूल की वर्दी पानी में बह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्दन तक पानी जमा हो गया
रोशन कुमार ने बताया कि उसकी तीन साल की बेटी रियांशी है जो एन मैरी स्कूल में पढ़ती है। टांगरी नदी में आई बाढ़ के कारण उसके घर में गर्दन तक पानी जमा हो गया। इस कारण घरेलू सामान खराब हो गया था। उसकी बेटी का स्कूल बैग तथा वर्दी की बाढ़ के पानी में बह गई।


बच्चाें की शिक्षा हो रही खराब
रेणू ने बताया कि उसके पास एक लड़का गोपाल छठी कक्षा में पढ़ाई करता है। वहीं दोनों बेटियां राधा तीसरी कक्षा व खुशी दूसरी कक्षा में हैं। यह तीनों बच्चे करधान स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। बाढ़ के कारण इन बच्चों की किताबों के साथ-साथ वर्दी भी पानी में बह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed