फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Shambhu border opened but loss of 600 crores in 13 months

Ambala : शंभू बॉर्डर खुलने से आसपास के दुकानदार- ग्रामीण राहत में, पर 13 महीने में हो गया 600 करोड़ का नुकसान

Fri, 21 Mar 2025 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 05:49 AM IST
सार

402 दिन तक सीमा बंद होने से अंबाला के व्यापारी पंजाब में कारोबार नहीं कर सके। इसके कारण उन्हें 600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Ambala: Shambhu border opened but loss of 600 crores in 13 months
शंभू बॉर्डर खुला। - फोटो : संवाद

विस्तार

शंभू सीमा के खुलने से कपड़ा मार्केट सहित शंभू सीमा के निकटवर्ती दुकानदारों व ग्रामीणों को भी 13 महीने बाद राहत मिली है। कपड़ा मार्केट में विभिन्न बाजारों को शंभू सीमा खुलने के बाद से खुशी का माहौल है। बृहस्पतिवार को कपड़ा मार्केट बंद होने के कारण दुकानें बंद थी, लेकिन कालका चौक पर स्थित मार्केट के दुकानदारों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी मनाई। 

विज्ञापन


402 दिन तक सीमा बंद होने से अंबाला के व्यापारी पंजाब में कारोबार नहीं कर सके। इसके कारण उन्हें 600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अब दुकानदारों को सीमा खुलने से राहत मिलेगी। वहीं शंभू टोल प्लाजा के निकट लगते पेट्रोल पंप व ढाबे भी समाप्त होने की कगार पर हैं। शंभू सीमा खुलने से उन्हें भी उम्मीद की किरण नजर आ रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Muzaffarnagar: पंजाब में किसानों का धरना समाप्त, भाकियू प्रवक्ता चाैधरी राकेश टिकैत ने कह दी बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के खिलाफ भाजपा व आप ने हाथ मिलाया : खरगे
नई दिल्ली। शंभू और खनौरी सीमा खाली करने और राजमार्ग को यातायात के लिए खोलने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा व आप दोनों ही किसानों की अपराधी रही हैं।  कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर कहा, दो किसान विरोधी पार्टियों ने देश के अन्नदाताओं के खिलाफ आपस में हाथ मिला लिया है। 

सिंघु सीमा  से कंक्रीट के बैरिकेड हटाने शुरू
किसानों के दिल्ली कूच के बाद सिंघु बाॅर्डर पर लगे कंक्रीट के बैरिकेड को 13 माह बाद हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को सिंघु बाॅर्डर स्थित दोनों कैरिज-वे को खोलने का काम शुरू कर दिया गया। हालांकि 27 फरवरी 2024 को दोनों कैरिज-वे की दोनों तरफ की दो लेन और सर्विस लेन को वाहनों के लिए खोल दिया था। ऐसे में अब दिल्ली से कुंडली जाने वालों को राहत पहुंचेगी और बिना जाम के निकल सकेंगे।

हरियाणा से सटे पंजाब के शंभू व खनौरी बाॅर्डर के खुलने के बाद बृहस्पतिवार को सिंघु बाॅर्डर से भी बैरिकेड हटाने का काम शुरू कर दिया गया। क्रेन के जरिये बृहस्पतिवार सुबह से कैरिज-वे पर लगे जर्सी बैरियर और कंक्रीट के बैरिकेट को हटाने का काम शुरू किया। बाहरी उत्तरी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमेंट के जर्सी बैरियर को हटाने का काम अगले तीन से चार दिनों में पूरा कर दिया जाएगा।


यह भी पढ़ें : Mohali News: बॉर्डर पर किसानों की गिरफ्तारी और जबरदस्ती के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला फूंक नारेबाजी की

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद 11 फरवरी 2024 को सिंघु सीमा से पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। हरियाणा की तरफ जाने वाली सड़क के दोनों तरफ कंक्रीट के बैरिकेड लगाए गए थे। कंटीले तार लगाकर सीमा सील कर दी गई थी, जिससे पैदल यात्रियों काे भी यहां से गुजरने में काफी दिक्कत आ रही थी। 

27 फरवरी 2024 को सिंघु बाॅर्डर की दोनों सर्विस रोड को खोल दिया गया था, लेकिन यहां स्थित कैरिज-वे की दोनों तरफ की दो-दो लेन ही खोली गई थीं, लेकिन दो लेन पर बैरिकेड लगे थे। बृहस्पतिवार सुबह से ही मजदूरों ने वहां पहुंचकर बैरिकेड हटाने का काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed