{"_id":"623a2e48c9e43d3ad3100a18","slug":"ambala-s-sit-is-investigating-the-hand-grenade-case-with-national-security-agencies-ambala-news-knl1025873108","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ अंबाला की एसआईटी कर रही हैंड ग्रेनेड मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ अंबाला की एसआईटी कर रही हैंड ग्रेनेड मामले की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर पंजाब के पास सद्दोपुर गांव में एमएम यूनिवर्सिटी के सामने मिले हैंड ग्रेनेड व एक्सप्लोसिव डिवाइस के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ अंबाला पुलिस भी प्रमुखता के साथ जांच कर रही है। एसपी की ओर से इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी (विशेष जांच कमेटी) गठित कर दी है। इसमें मुख्य रूप से एएसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उनके साथ डीएसपी, सीआईए और साइबर सेल की टीम काम कर रही है, जो कि जांच कर उसकी रिपोर्ट तैयार करेंगी। इतनी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ मिलने के बाद पुलिस की ओर से आर्मी, रेलवे, एयरफोर्स व अन्य प्रमुख स्थलों के प्रमुखों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। वहीं अंबाला पुलिस के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी अपने स्तर पर इस हैंड ग्रेनेड व एक्सप्लोसिव डिवाइस मिलने की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि गत दिवस ही एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) की टीमों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था और पूछताछ भी की थी। साथ ही टीम की ओर से लैब में भेजे गए सैंपलों का भी इंतजार है।
ऐसे ही अन्य विस्फोटक पदार्थ अन्य राज्यों में भी मिले है। यही कारण है कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही पुलिस की ओर से दोबारा से क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां के लोगों से पूछताछ की जाएगी।
इस मामले में अभी कुछ खास तथ्य हाथ नहीं लगे हैं, जांच चल रही है, जैसे ही तथ्य हाथ लगते हैं उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी, अंबाला।