फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala received 44 ventilators, only six are being used

Ambala News: अंबाला को मिले थे 44 वेंटिलेटर, इस्तेमाल हो रहे छह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Ambala received 44 ventilators, only six are being used
वेंटिलेटर की जांच करते हुए इंजीनियर। विभाग
अंबाला सिटी। शहर के नागरिक अस्पताल में कोरोना काल के समय जिलेभर में 44 वेंटिलेटर दिए थे। इनमें से कुछ ही इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं। बाकी अस्पताल में बिना इस्तेमाल के रखे हैं। अधिकारियों का मत है कि जरूरत के आधार पर ही वेंटिलेटर का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

कोरोना काल में वेंटिलेटर के लिए मरीजों की संख्या अधिक थी। इसलिए उस समय अधिक इस्तेमाल किए जाते थे। वर्तमान में भी अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में सिर्फ छह वेंटिलेटर इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं। विभाग को ये वेंटिलेटर कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत पीएम केयर फंड के जरिये स्वास्थ्य विभाग को मिले थे। इसलिए इनका बिल भी नहीं है। विभाग के पास एचएमएससीआई के जरिये वेंटिलेटर पहुंचाए थे।
विज्ञापन

समय-समय पर कराते हैं जांच
स्वास्थ्य विभाग के डॉ. हितार्थ ने बताया कि जो भी वेंटिलेटर इस्तेमाल में नहीं हैं। उनकी समय समय पर जांच की जाती है। अस्पताल में लगे एक वेंटिलेटर को शुक्रवार को ही ठीक कराने के लिए भेजा है। ठीक होने के बाद उसे इस्तेमाल में लिया जाएगा। समय समय पर वेंटिलेटरों के एयर फिल्टर भी ठीक कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए जरूरी है वेंटिलेटर
वेंटिलेटर का इस्तेमाल गंभीर मरीज को कृत्रिम सांस देने के लिए किया जाता है। वेंटिलेटर ऑक्सीजन व हवा के सहारे मरीज को सांस देने का काम करता है। इसके साथ ही मरीज के शरीर में हो रही शारीरिक बदलाव को भी जांचने में सहायक होता है। समय रहते अगर अच्छे वेंटिलेटर की सुविधा मिल जाए तो मरीज की जान भी बच जाती है।

वर्जन
विभाग को भी वेंटिलेटर जो उपलब्ध हुए थे उन्हें समय समय पर चलाकर देखा जाता है। जिस अस्पताल को वेंटिलेटर दिए हैं। वहां का प्रबंधन ही उनकी देखरेख कराता है। जरूरत के आधार पर ही वेंटिलेटर का इस्तेमाल किया जाता है।
-डॉ. राकेश सहल, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed