{"_id":"699b665e2c47c9ce67067a2a","slug":"ambala-police-captured-the-corporate-cricket-tournament-trophyambala-police-captured-the-corporate-cricket-tournament-trophy-ambala-news-c-36-1-sknl1017-158717-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी पर अंबाला पुलिस का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी पर अंबाला पुलिस का कब्जा
विज्ञापन
अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में चल रहे किक्रेट टूर्नामेंट में खेलते हुए खिलाड़ी: संवाद
- हरियाणा आर्म्ड पुलिस को 3 विकेट से हराया, शानदार गेंदबाजी कर एचएपी को 60 रनों पर किया ढेर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला पुलिस की ओर से एक माह से आयोजित प्रथम अंबाला पुलिस पब्लिक क्रिकेट कॉर्पोरेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में हरियाणा आर्म्ड पुलिस यानी एचएपी इलेवन को हराकर अंबाला पुलिस ने टूर्नामेंट जीत लिया।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी एचएपी इलेवन की टीम ने 12 ओवरों में 60 रन का लक्ष्य रखा। रनों का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी अंबाला पुलिस की टीम शुरूआत से ही आक्रामक रही। छक्के व चौके के जरिये महज 9.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 69 रन बनाए। इस तरह से अंबाला पुलिस ने 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल एचएपी इलेवन व मीडिया वेलबीइंग इलेवन के बीच खेला गया। इसमें मीडिया वेलबीइंग पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आई थी लेकिन एचएपी इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी की बदौलत जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल अंबाला पुलिस व सुपर प्रीमियम इलेवन के बीच हुआ, जिसमें अंबाला पुलिस ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। विजेता टीम को डीएसपी वरिंद्र शर्मा ने पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि अंबाला पुलिस भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखेगी। मौके पर एएसआई अजय कुमार, एएसआई रंजीव गौर, अंपायर नीरज बाली, समाजसेवी कृष्ण वर्मा, पुलिस डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली, समाजसेवी हरभजन सिंह, गुरविंदर सिंह, अनुज अग्रवाल, इंजीनियर बलवीर सिंह शामिल रहे।