फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala players dominate in fencing

Ambala News: तलवारबाजी में छाए अंबाला के खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Ambala players dominate in fencing
अंबाला। जिम्नास्टिक, कुश्ती, बॉक्सिंग, फुटबाल, बैडमिंटन ही नहीं अब तलवारबाजी में भी अंबाला के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं। हाल ही में अंबाला के खिलाड़ियों ने फरीदाबाद में लड़कियों के लिए स्कूल स्टेट खेल प्रतियोगिता, रेवाड़ी में लड़कों के लिए हरियाणा स्कूल स्टेट तलवारबाजी खेल प्रतियोगिता और हिसार के सिसाय गांव में हरियाणा ओपन कप प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर 12 पदक अपने नाम किए। यह खिलाड़ी पदक जीतकर अपने कोच, माता- पिता और अपने स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। इसके अलावा जम्मू और बिहार में हाेने वाली नेशनल खेल प्रतियोगिता में अंबाला के चार खिलाड़ी भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोच विकास धानिया बताते हैं कि वह 2017 में अंबाला छावनी में आए। इसके बाद उन्होंने शुरूआत दो बच्चों को तलवारबाजी के गुर सिखाने शुरू किए। इसके बाद धीरे-धीरे खिलाड़ियों की तलवारबाजी में रूची बढ़ने लगी और छह साल उनके पास 50 के करीब खिलाड़ी है। जिन्हें वह तलवारबाजी सिखा रहे हैं। मौजूदा समय में वह छावनी के डीएवी रिवरसाइड स्कूल में सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक और शाम को साढ़े चार बजे से साढ़े सात बजे तक खिलाड़ियों को अभ्यास करवाते हैं।
विज्ञापन

रेवाड़ी में लड़कों के लिए हरियाणा स्कूल स्टेट तलवारबाजी खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस खेल प्रतियोगिता में अंबाला से 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंबाला की और से टीम इंवेट और व्यक्तिगत मुकाबले में चार मेडल आए। एक टीम में ब्रांच में मयंक, अभय, अनुभव और पुलकित, इसके अलावा व्यक्तिगत मुकाबले में तीन मेडल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक कांस्य पदक मयंक ने, फोइल इवेंट, इंडीव्यूजल इवेंट में प्रभकरण ने कांस्य पदक जीता। जयंत ने ईपीईई इवेंट में कांस्य पदक जीता। इस तरह मयंक, प्रभकरण और जयंत स्कूल नेशनल के लिए चयनित हो गए। जिसमें मंयक बिहार में होने वाली स्कूल नेशनल गेम्स के भाग लेंगे। इसी तरह से प्रभकरण और जयंत जम्मू में होने वाली नेशनल गेम में भाग लेंगे।
हिसार के सिसाय गांव में हरियाणा ओपन कप प्रतियोगिता का 17 अक्तूबर से लेकर 20 अक्तूबर तक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंबाला के आठ खिलाड़ी जिसमें लड़कों और लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंबाला के खिलाडियों के दो मेडल आए। इसमें परीसा ने रजत पदक जीता। इसी तरह प्रभकरण ने कांस्य पदक जीता।
फरीदाबाद में लड़कियों के लिए स्कूल स्टेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंबाला के 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया । वहीं छह पदकों पर कब्जा जमाया। इसमें एक स्वर्ण और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। इसमें इपीईई टीम इवेंट में अंडर 19 परीक्षा, नितिका, कनिष्का और तनु ने स्वर्ण पदक जीता।
इसके बाद अंडर 17 में रवनूर और उमंग ने कांस्य पदक जीता। अंडर 14 में संचारिका, प्रांजल, परीधि और दीपाली ने कांस्य पदक जीता। अंडर 14 में फाइल इवेंट टीम में दीपाली, प्रांजल और हरमनजीत ने कांस्य पदक जीता।

अंडर 19 फोइल इवेंट में प्रभसिमर ने कांस्य पदक जीता। इस तरह प्रभसिमर नेशनल के लिए चयनित हुए। वह नेशनल खेलने के लिए बिहार जाएगे। इसी तरह से अंडल 19 टीम इवेंट में कनिष्का, प्रभसिमर और परीसा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed