{"_id":"679a5efbe5c668ccf903491c","slug":"ambala-players-are-earning-name-at-international-level-in-fencing-also-ambala-news-c-36-1-sknl1003-136777-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फेंसिंग में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे अंबाला के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फेंसिंग में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे अंबाला के खिलाड़ी
विज्ञापन
कुश्ती हीं नही अब फेंसिंग में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे अंबाला के खिलाड़ीउत्तराखं
अंबाला। कुश्ती, जिम्नास्टिक और बॉक्सिंग ही नहीं अब फेंसिंग में ही अंबाला के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं। इसके साथ ही यह खिलाड़ी पदकों की झड़ी लगा रहे हैं। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित 38वीं नेशनल गेम्स में भाग लेने के लिए हर्ष और अभिषेक पोषवाल हल्द्वानी जाएंगे।
यह प्रतियोगिता 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगी। इस प्रतियोगिता में फेंसिंग के मैच पांच फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक होंगे। इसी तरह से कुवैत में 18 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित एशियन चैंपियनशिप गेम्स में अंबाला के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रभकरण सिंह भाग लेंगे। कोच विकास धानिया बताते हैं कि उनके पास 15 के करीब ऐसे खिलाड़ी हैं जो नेशनल गेम्स खेल चुके हैं। जिसमें से नौ खिलाडियों ने नौ नेशनल में पदक जीते हैं। इसमें दो स्वर्ण, पांच रजत , दो कांस्य पदक शामिल है।
दूसरा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है जो 11वीं में और पढ़ाई के साथ साथ खेल भी रहा है। इसी तरह से एक सीनियर खिलाड़ी सेना में सिपाही है और अंबाला में तैनात है तथा देश की सेवा के साथ फेंसिंग में नाम कमा रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड के हल्दवानी में आयोजित 38 वीं नेशनल गेम्स में पंचकूला की हर्ष खटकड़ फेंसिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी। यह गेम्स 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक चलेगी। इस गेम्स में हर्ष का फेंसिंग का मैच पांच फरवरी से 12 फरवरी के बीच होगा। हर्ष खिलाड़ी उनके पास चार साल से ट्रेनिंग ले रही है। उन्होंने केरल में आयोजित सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था जो 31 दिसंबर से तीन जनवरी तक आयोजित हुई थी। इस जीत के बाद हर्ष नेशनल गेम्स में लिए सेलेक्ट हुई है। इसके साथ ही हर्ष मौजूदा समय में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से लॉ विद एलएलबी कर रही हैं
एक साल से ले रहे हैं ट्रेनिंग
विकास धानिया कोच ने बताया कि करनाल निवासी अभिषेक पोषवाल भारतीय सेना में सिपाही है और मौजूदा समय में वह अंबाला में तैनात हैं। पिछले एक साल से वह उनके पास फेंसिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं। अभिषेक ने केरल में आयोजित सीनियर नेशनल गेम्स में पांचवें रैंक पर थे। जिसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है उत्तराखंड के हल्दवानी में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेंगे।
कुवैत में 18 फरवरी से 24 फरवरी तक एशियन चैंपियनशिप आयोजित होनी है। इस चैंपियनशिप में अंबाला से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रभकरण सिंह भाग लेने जाएंगे। प्रभकरण सिंह ने उत्तराखंड के जिला रूद्रपुर में 8 से 11 जनवरी तक आयोजित कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में एकल में रजत पदक जीता। वहीं टीम इवेंट में भी रजत पदक पर कब्जा किया। इस तरह से दो पदक जीतने के बाद प्रभकरण एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए।