फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala Municipal Corporation's first place in the state by collecting 7.13 crore GST

7.13 करोड़ जीएसटी संग्रह कर प्रदेश में अंबाला नगर निगम का पहला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Ambala Municipal Corporation's first place in the state by collecting 7.13 crore GST
अंबाला सिटी। निर्धारित समय से पहले 7 करोड़ 13 लाख रुपये जीएसटी संग्रहकर अंबाला नगर निगम ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। ऐसा करने वाला अंबाला नगर निगम प्रदेश का पहला निगम बन गया है। इतना ही नहीं इस कार्य के लिए चेयरमैन एम अजीत कुमार सीबीआईसी भारत सरकार वित्तमंत्रालय की ओर से नगर निगम अंबाला को प्रशंसा पत्र भी दिया गया है।
विज्ञापन

जीएसटी का यह संग्रह 1 जुलाई 2018 से 31 मार्च 2021 तक संग्रह कर इसे जीएसटी अकाउंट में तय समय से पहले ही जमा करवाया। नगर निगम अंबाला की टीम ने एक जुलाई 2018 से वर्कर्स बिलों से जीएसटी की 2 प्रतिशत के हिसाब से विभिन्न मदों में कुल 5 करोड़ छह लाख रुपये एकत्रित किए जबकि नगर निगम द्वारा दी गई दुकानों के किराए से 2 करोड़ 7 लाख रुपये जीएसटी जुटाई गई। भारत सरकार के वित्तमंत्रालय से प्रशंसा पत्र मिलने पर निगम आयुक्त ने नगर निगम के वित्त विभाग की जमकर सराहाना की। कहा कि यह सब टीम के संयुक्त प्रयास से ही संभव हुआ है। बता दें कि इस तीन साल की अवधि में नगर निगम में वरिष्ठ लेखा अधिकारी मनोज कुमार व उनकी टीम ने जीएसटी संग्रह में अहम भूमिका निभाई। इसी कारण यह सब संभव हो सका।
विज्ञापन

जीएसटी संग्रह कर समय पर जमा करवाने के लिए नगर निगम अंबाला की टीम को पहला स्थान मिला है। निश्चित तौर पर यह हमारे लिए गर्व की बात है। इसके लिए पूरी प्रशंसा की पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धीरेंद्र खडगटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed