फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala is the hottest in the state, it will rain on Tuesday

Ambala News: प्रदेश में सबसे गर्म अंबाला, मंगलवार को होगी बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Ambala is the hottest in the state, it will rain on Tuesday
अंबाला सिटी। धूप निकलने से लगातार तापमान बढ़ रहे हैं। दिन का तापमान पिछले पांच दिनों में बढ़कर 22.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान अंबाला में 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह रात का तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से शाम तक मौसम में बदलाव होता रहा। सुबह कोहरे के साथ ठंड रही। इसके बाद दोपहर में धूप निकली, मगर शाम होने से पहले ही आसमान में बादल छा गए। इससे दोबारा ठंड बढ़ गई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में बीच-बीच में शीत हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन

इससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में अल सुबह धुंध रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 और 14 फरवरी के दौरान राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादल रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed