Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala has become synonymous with the heroic tales of martyrs.

Ambala News: शहीदों की शौर्यगाथा की पहचान बना अंबाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ambala has become synonymous with the heroic tales of martyrs.
अंबाला छावनी के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगाड़ा पर प्रस्तु
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। 11 वर्षों से अंबाला के लोगों को शहीद स्मारक के बनने का इंतजार था, जो लोकार्पण के साथ वीरवार को समाप्त हो गया। अंबाला सेना के नाम से तो जाना ही जाता था मगर अब शहीदों की शौर्यगाथा भी यहां से देशभर में गूंजेंगी। अंबाला कैंट के जीटी रोड पर बने शहीद स्मारक का गृहमंत्री अमित शाह ने लोकार्पण किया। इस दौरान हरियाणा से लोग व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रैली में लोगों का जोश देखने लायक था। लोग झूम रहे थे और कह रहे थे कि अब अंबाला शहीदों की शौर्यगाथा की पहचान भी बन चुका है।
गांधी मैदान में कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के गायन से हुई। जिसने लोगों को गौरवान्वित कर दिया। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन भी हुआ। दोनों पर ही लोगों ने खड़े होकर सम्मानपूर्वक गायन किया। इसके बाद भारत माता की जय के नारे के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

रैली में केबिनेट मंत्री अनिल विज के भाषण के दौरान भी लोग काफी उत्साहित दिख रहे थे। वह बार-बार उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। इसके साथ ही लोग कार्यक्रम में मौजूद कलाकारों के द्वारा कला की प्रस्तुति पर भी झूमते दिखे। इस दौरान हरियाणवी कलाकार अमित सैनी, गजेंद्र फोगाट ने भी प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा हरियाणवी वेशभूषा में मौजूद कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
तिरंगा यात्रा और ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे कार्यकर्ता
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छावनी सहित सिटी, नारायणगढ़, बराड़ा और आसपास के जिलों पलवल, रोहतक, जींद व झज्जर आदि से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। हाथ में तिरंगा और पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान के बाहर पैदल रैलियां निकालीं। युवा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जो पारंपरिक पोशाक पहनकर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े। इस दौरान बीन पार्टी सहित अन्य लोगों ने कार्यकर्ताओं का मनोरंजन किया।
-----------
लोग बोले-
1857 की क्रांति में हरियाणा और अंबाला के योगदान को दशकों तक उपेक्षित रखा गया, लेकिन इस स्मारक के बनने से अनसंग हीरोज को उनका वास्तविक सम्मान मिला है।
वेद प्रकाश, कुरुक्षेत्र।
-----------
शहीद स्मारक को अभी बाहर से ही देखा है जोकि देशप्रेम की भावना को जागृत करता है। हरियाणा के उर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयास से यह संभव हो पाया है जोकि हमेशा याद रखा जाएगा।
जगदीश शर्मा, कुरुक्षेत्र
------------
यह शहीद स्मारक आने वाले समय में देश की संस्कृति का प्रतीक बनेगा। इसे मैं परिवार के साथ देखने आऊंगा ताकि आज की पीढ़ी के बच्चों को देश के लिए जान गंवाने वाली बलिदानियों की जानकारी मिल सके।

- रविंदर शर्मा, लाडवा

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगाड़ा पर प्रस्तु

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगाड़ा पर प्रस्तु

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगाड़ा पर प्रस्तु

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगाड़ा पर प्रस्तु

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगाड़ा पर प्रस्तु

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगाड़ा पर प्रस्तु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed