फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Four members of interstate gang involved in robbery, dacoity, theft, snatching arrested

Ambala: लूट, डकैती, चोरी, स्नेचिंग करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के चार सदस्य काबू, आठ वारदात सुलझी

Fri, 28 Jul 2023 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Jul 2023 10:16 PM IST
सार

दो को जेल भेजा गया। दो रिमांड पर लिए गए हैं, वारदात में प्रयोग चोरीशुदा बाइक, अवैध पिस्टल, सोने की चेन और एक लाख रुपये भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Ambala: Four members of interstate gang involved in robbery, dacoity, theft, snatching arrested
जानकारी देते एसपी जशनदीप सिंह रंधावा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंबाला सिटी में सीआईए-एक के पुलिस दल ने अंतरराज्यीय लूट, डकैती, चोरी और स्नेचिंग करने वाले गिरोह के चार लोगों को काबू किया है। आरोपियों से आठ वारदात सुलझी हैं। इसके बाद टीम ने दो आरोपियों को जेल भेजा या और दो आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग चोरीशुदा बाइक, अवैध पिस्टल, सोने की चेन और एक लाख रुपये भी पकड़े।
विज्ञापन


पुलिस ने 13 जुलाई को उत्तर प्रदेश के सुभाष को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इसे दो दिन की रिमांड पर लिया और पूछताछ की। इसमें सुभाष ने कई वारदातों को कुबूला था। सुभाष के खिलाफ मुंबई में 15 मामले डकैती के दर्ज हैं, जिनमें वह वांछित है। मेरठ में पांच मामले दर्ज हैं। बंग्लूरू में लूट, डकैती और पुलिस पर फायरिंग के 10 मामले दर्ज हैं, आरोपी ने दिल्ली, फरीदाबाद, रेवाड़ी, शाहबाद, कुरुक्षेत्र में भी वारदात को कुबूला है।
विज्ञापन


पहला मामला
20 जुलाई 2023 को थाना सेक्टर-9 में दर्ज स्नेचिंग के मामले में सीआईए-1 ने शामली गांव रामपुरा निवासी आरोपी सुभाष वर्तमान पता विनोद नगर समराला रोड खन्ना को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर न्यायालय के आदेश पर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला
20 जुलाई को थाना महेश नगर में शामली के टोनी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर न्यायालय के आदेश पर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसी प्रकार 23 जुलाई को थाना सेक्टर-9 में दर्ज स्नेचिंग के मामले में शामली गांव खोखला निवासी आरोपी पूर्ण को गिरफ्तार किया।

तीसरा मामला
27 जुलाई को थाना सेक्टर-9 में दर्ज मामले में शामली अहमदगढ़ निवासी आरोपी महिला गीता वर्तमान पता पंजाब जो डकैती, लूट, स्नैचिंग, चोरीशुदा सामान बेचने का काम करती थी। इसे काबू कर न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।


आरोपी सुभाष ने पूछताछ में कुबूलीं वारदातें
शहर थाना सेक्टर-9 में 20 अप्रैल को दर्ज स्नेचिंग केस के तहत मामले में शिकायतकर्ता जंडली के लक्ष्मी विहार निवासी रामकरण ने 20 अप्रैल 2023 को लक्ष्मी विहार जंडली में उसकी दुकान में घुसकर दो लड़कों ने जान से मारने की धमकी देकर उसकी सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed