फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala Football Club wins 8-1 in a one-sided match

Ambala News: एकतरफा मुकाबले में अंबाला फुटबॉल क्लब 8-1 से विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ambala Football Club wins 8-1 in a one-sided match
- दूसरे मुकाबले में अर्जुन क्लब 2-1 के स्कोर से बना विजेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में रविवार को जिला फुटबॉल क्लब लीग 2026 के तहत दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला अंबाला फुटबॉल क्लब व वाइटल क्लब के बीच खेला गया। शुरूआती चरण में तो दोनों टीमों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला लेकिन मैच के बीच में ही अंबाला फुटबॉल क्लब की टीम ने गोलों की बरसात शुरू कर दी। एक के बाद एक गोल करने के बाद मुकाबले को 8-1 से जीत लिया।

इस मुकाबले में समाजसेवी मनोज मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहे। जिन्होंने टूर्नामेंट कमेटी को 11 हजार की राशि दी। दूसरा मुकाबला अर्जुन क्लब व एफसी रॉयल के बीच खेला गया। पहले हाफ तक दोनों ही टीमों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में अर्जुन क्लब ने एक और गोल दागकर मुकाबले को 2-1 से जीत लिया। इस मुकाबले में जतिन, गगन, नरेश, संदीप ने रेफरी की भूमिका निभाई। मौके पर बालित नागपाल, जगदीप सिंह, संजय विज, संजीव देपा, नरेंद्र कुमार, सूरज वर्मा, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज ये मुकाबले होंगे-
पहला मुकाबला : वॉरियर क्लब व एफसी रॉयल के बीच सुबह 9.30 बजे होगा।
दूसरा मुकाबला : मिक्की मॉडल फुटबॉल क्लब व ब्रदीनाथ क्लब के बीच 11.30 बजे होगा।
तीसरा मुकाबला : मॉर्निंग क्लब व सिटी यूनाइटेड एफसी के बीच दोपहर 1.30 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed